हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुलाब चंद कटारिया बने पंजाब के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया पुरोहित का इस्तीफा

Punjab New Governor Gulab Chand Kataria: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर उनकी जगह पर गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

विज्ञापन

Punjab New Governor Gulab Chand Kataria: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब गुलाब चंद कटारिया को बनवारी लाल पुरोहित की जगह पर पंजाब के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया इससे पहले असम के राज्यपाल के तौर पर काम कर रहे थे। कुछ महीनों पहले ही बनवारी लाल पुरोहित अपना इस्तीफा दे दिया था, जिसे अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वीकार कर लिया है।

पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार

बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच कई मुद्दों को लेकर टकराव था, जिसके कारण बनवारी लाल पुरोहित ने फरवरी 2024 को अपने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में उन्होंने राज्य के सीमावर्ती इलाकों का दौरा शुरू किया। इसे देख ऐसा लग रहा था कि वह फिर से समानांतर सरकार चला रहे हैं। लेकिन अंदाजा गलत साबित हुआ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा स्वीकार लिया है। अब उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का नए राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा कटारिया UT चंडीगढ़ के प्रशासक भी होंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, काम में लापरवाही के चलते 3 कर्मचारी सस्पेंड

पंजाब के नए राज्यपाल

गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के उदयपुर से ताल्लुक रखते थे। असम के राज्यपाल नियुक्त होने से पहले गुलाब चंद कटारिया कई सरकारों में मंत्री भी रह चुके है। कटारिया के साथ-साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने 6 और नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं और 3 को ट्रांसफर किया है। इसमें भाजपा नेता हरिभाऊ बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल होंगे। प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल, रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि के कैलाशनाथन पुंडुचेरी के नए उपराज्यपाल होंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola