पंजाब में लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और तस्करों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। जब भी कोई तस्कर पकड़ा जाता है, तो उसके घर और ठिकाने पर बुलडोजर पहुंच रहा है। अब एक लेडी तस्कर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। नकोदर के फैसला गांव में लेडी तस्कर की इमारत पर देहात के एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में कार्रवाई की गई। महिला की पहचान जसविंदर कौर उर्फ जस्सी के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई के बारे में एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले रूड़का कलां के बीडीपीओ ने पत्र लिखकर शिकायत दी थी कि महिला ने अपने पति के साथ मिलकर 3.30 मरले की जगह में अवैध इमारत बनाई हुई थी। बीडीपीओ की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज इमारत को ध्वस्त किया गया। महिला और उसके पति के खिलाफ 20 मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के मामलों सहित एक मर्डर का केस भी शामिल है। महिला घर से फरार चल रही है।
पुलिस ने सीज की 35 से 40 करोड़ की प्रॉपर्टी
इसके साथ ही देहात पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में 35 से 40 करोड़ की प्रॉपर्टी को सीज किया है। वहीं, नशे के विरुद्ध चलाए गए युद्ध अभियान के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। दूसरी ओर, गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि पंचायत की जमीन पर एक परिवार ने अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था।
पुलिस ने ध्वस्त की इमारत
उन्होंने कहा कि चार-पांच महीने पहले जब नई पंचायत बनी थी, तो इस इमारत को लेकर बीडीपीओ को शिकायत दी गई थी कि इमारत पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। इसके बाद बीडीपीओ ने देहात पुलिस की मदद से आज इस इमारत पर कार्रवाई करते हुए इसे ध्वस्त करवा दिया है।
यह भी पढ़ें : मां की दो तस्वीरें; जर्मनी में 10वें तो हापुड़ में 15वें बच्चे को दिया जन्म, सालभर का भी नहीं अंतर
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए मुहिम शुरू कर दी है, जिसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह युद्ध केवल जनता के सक्रिय समर्थन से ही जीता जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग देने की अपील की है।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
21 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
22 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
6 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
6 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
6 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
7 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines