Punjab Murder in Relation, खन्ना: पंजाब के खन्ना नगर से परिवारिक कलह के चलते हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक ने महिला पर उस वक्त चाकू से वार किया जब वो मकान की छत पर कपड़े सुखा रही थी। युवक ने महिला पर चाकू से इस कदर वार किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे जलनपुर गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतका की पहचान करमजीत कौर के रूप में हुई है।
घरेलू कलेश बना हत्या का कारण
मृतका करमजीत कौर के पति शमशेर सिंह ने पूरा घटना के बारे में बताया कि वो लोग एक जॉइंट फैमिली में रहते है। जिसमें उनके साथ उनके 3 भाई और उनका परिवार भी रहता है। परिवार में अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर कलेश रहता था। ऐसे ही एक कलह के चलते मंगलवार को उनके बड़े मोहन सिंह ने उनकी पत्नी करमजीत कौर की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर की नपाक हरकत, ड्रोन से भेजी करोड़ों की हेरोइन
हत्या की प्लानिंग
जानकारी के अनुसार, मोहन सिंह ने प्लानिंग के तहत करमजीत कौर की हत्या की, क्योंकि जिस चाकू से महिला पर वार किया गया, वो चाकू घर का नहीं था। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि मोहन सिंह ने प्लानिंग करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि करमजीत कौर की मौत पीठ और छाती पर वार करने से हुई है। फिलहाल पुलिस ने मोहन सिंह के खिलाफ IPC धारा के तहत हत्या केस दर्ज कर लिया है और बाकी पहलुओं पर जांच कर रही है।
बच्चों के बीच भी होती थी लड़ाई
बताया जा रहा है कि परिवार अक्सर में खर्च को लेकर नोक-झोंक रहती थी, वहीं बच्चों में भी हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। धीरे-धीरे इन छोटे-छोटे झगड़ों ने इतना भयांकर रूप ले लिया।
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
6 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
10 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
3 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
4 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines