पंजाब में नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा भले ही मुहिम चलाते हुए सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं, दूसरी ओर नशे से युवाओं को दूर करने वाले अब डॉक्टर ही नशा करते दिख रहे हैं। ऐसे ही एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद नशा करता हुआ दिख रहा है। यह पूरा मामला होशियारपुर के दसूहा एरिया का है। इस वीडियो को अस्पताल के एक सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, लेकिन वीडियो पेज से डिलीट कर दिया गया है। हालांकि, इस मामले में राज्य के सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।
क्या है वायरल वीडियो की घटना ?
यह घटना होशियारपुर के दसूहा एरिया का है। जहां से यह वीडियो वायरल हुआ। इसमें दिखाया गया कि एक डॉक्टर नशे का सेवन कर रहा है और नशे का सेवन करने की महिला द्वारा वीडियो बनाई गई है। इस वीडियो में पहले तो डॉक्टर महिला को वीडियो बंद करने को बोलता है, लेकिन बंद करने से मना कर देती है। इसके बाद डॉक्टर द्वारा गोली को एटीएम कार्ड से पीसकर नशा करने के बाद वह महिला से फोन छीनकर कैमरा बंद कर देता है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद सारा मामला
वहीं दूसरी सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कैसे डॉक्टर पुनीत सिंह एक महिला पर हाथ उठा रहा है। यह वीडियो होशियारपुर के दसूहा की बताई गई है। यह डॉक्टर जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में भी सर्विस देता है। इस घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारियों द्वारा गहराई से मामले की जांच की जा रही है। उनके मुताबिक, जल्द मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में पंजाब के सेहत मंत्री ने कहा है कि मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद तत्काल कार्रवाई के आदेश दे दिए गए।
ये भी पढ़ें- पंजाब में इस प्राइवेट बैंक को लगा तगड़ा झटका, अब ट्रांसफर नहीं होगी सैलरी-पेंशन, ठेकेदारों का रुकेगा भुगतान
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
6 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
8 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines