Punjab: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ शुक्रवार को लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जारी की है। लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद अब चन्नी विदेश नहीं जा पाएंगे।
पंजाब विजिलेंस ने सभी एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विजिलेंस को मिली थी ये शिकायत
दरअसल, विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि चन्नी ने अपने समागमों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। हाल ही में चन्नी के एक करीबी प्रॉपर्टी डीलर को भी गिरफ्तार किया गया था।
कैलिफोर्निया जाने का प्लान बता रहे थे चन्नी
दो दिन पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने मोरिंडा में क्षेत्र के पंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की थी। सूत्रों का कहना है कि उस दिन उन्होंने कहा था कि उन्हें कैलिफोर्निया से श्री गुरु रविदास जी के नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए बुलावा आया है।
हालांकि उससे पहले ही उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया। एजेंसी को शक था कि समागम के बहाने वे विदेश भाग सकते हैं।
तीन महीने पंजाब के सीएम रहे चन्नी
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया था। वे सीएम के पद पर करीब तीन महीने रहे। 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला। इसके बाद से भगवंत मान पंजाब के सीएम हैं। सीएम मान ने हाल ही में कहा था कि वे चन्नी समेत अन्य भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेंगे।
यह भी पढ़ें: Viral Video: पंजाबी गाने पर लड़की ने ऐसा किया डांस, देखने वालों को आए पसीने, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines