पंजाब सरकार द्वारा लागू की जा रही लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। किसानों और विरोध दल के नेताओं के विरोध के बाद अब आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने भी अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज उठाई है और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मोगा जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला प्रधान हरमनदीप सिंह दीदारेवाला ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सीएम मान के पूर्व OSD ने किया विरोध
वहीं सीएम मान के पूर्व OSD ओंकार सिंह सिद्धू ने भी लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध करते हुए दिल्ली नेतृत्व को निशाना बनाते हुए पोस्ट लिखी है। सिद्धू ने लिखा, “जो पार्टी खुद को किसानों की हितैषी कहती है और एमएसपी देने के वादे करके सरकार बनाती है, वही आम आदमी पार्टी अब किसानों की जमीनें छीनने वाली नीतियां बना रही है। यह बात भी स्पष्ट है कि यह नीति दिल्ली वालों ने अपने निजी फायदे के लिए बनाई है।”
उन्होंने आगे लिखा कि इतिहास गवाह है कि पंजाब के लोगों ने कभी भी दिल्ली की मनमर्जी को नहीं माना और न ही अब मानेंगे। सुनाम में हुई रैली के दौरान केजरीवाल के भाषण के वक्त लोगों का उठकर चले जाना इस बात का सबूत है कि पंजाब की जनता दिल्ली की नेतृत्व से नाराज़ है। इसके साथ ही ओंकार सिंह सिद्धू ने पंजाब लैंड पूलिंग पॉलिसी 2025 का विरोध किया और कहा कि यह सिर्फ किसानों की नहीं, पूरे पंजाब की लड़ाई है।
CM के चचेरे भाई ने जताया विरोध
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भी इस पॉलिसी का विरोध किया। ज्ञान सिंह मान ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जिस प्रकार कुर्बानी विरोधी कानून को जनता की राय जानने के लिए समीक्षा हेतु स्थायी समिति के पास भेजा गया है, उसी प्रकार लैंड पूलिंग बिल को लागू करने से पहले भूमि धारकों और किसानों की राय ली जानी चाहिए, ताकि गुरुओं और पीरों की धरती पंजाब निरंतर प्रगति और खुशहाली की ओर अग्रसर रहे और आबाद रहे।”
इसके अलावा लुधियाना, संगरूर, धुरी, अमृतसर समेत कई जगहों पर पार्टी के नेता इस बिल पर पुनर्विचार करने की बात कर रहे
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
16 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
3 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
4 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
4 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines