चंडीगढ़: पंजाब की श्रम मंत्री अनमोल गगन मान ने राज्य के निर्माण श्रमिकों की रजिस्ट्रेशन सबंधी कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनमोल गगन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य के निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए वचनबद्ध है।
अधिकारियों के साथ की बैठक
उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्य में किसी भी तरह की ढील या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन के काम और निर्माण श्रमिकों की ओर से स्कीमों का लाभ लेने के लिए दिए आवेदनों के निपटारे में लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायत कि रजिस्ट्रेशन संबंधित कार्य का मूल्यांकन हर हफ्ते किया जाए।
ठेकेदार और मकान मालिक भी करेंगे रजिस्टेशन
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि राज्य सरकार की ओर से निर्माण श्रमिकों के लिए शुरू की सभी स्कीमों का लाभ योग्य लाभार्थियों को मिलना यकीनी बनाया जाए। अनमोल गगन मान ने निर्माण श्रमिकों की रजिस्ट्रेशन के लिए हर हफ्ते कैंप लगाने का हुक्म देते हुए कहा कि प्रत्येक श्रमिक का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ठेकेदार और मकान मालिक भी पंजाब श्रमिक सहायक बोर्ड पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
इसके साथ ही उन्होंने हर महीने राज्य स्तरीय मूल्यांकन बैठक करने के आदेश दिए। मीटिंग में श्रम विभाग के सचिव स. मनवेश सिंह सिद्धू और श्रम कमिश्नर टीपीएस फूल्का और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines