Kisan Andolan: पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। जहां एक तरफ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को मंगलवार को 50 दिन पूरे हो गए, वहीं दूसरी तरफ आज से 111 किसान आमरण अनशन की शुरुआत करेंगे। जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे से आमरण अनशन शुरू होगा, इस दौरान सभी किसान काले कपड़े पहनकर पुलिस बैरिकेडिंग के पास शांतिपूर्वक बैठेंगे।
काले कपड़ों में अनशन
किसान अपनी कई मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज से 111 किसानों का एक ग्रुप आमरण अनशन पर बैठने वाला है। किसानों का यह अनशन खनौरी सीमा पर होगा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ का कहना है कि किसान बहुत भावुक हैं और उनका मानना है कि वे डल्लेवाल के बलिदान से पहले अपना बलिदान दे देंगे।
ये भी पढ़ें: Punjab: 26 जनवरी को CM भगवंत मान कहां फहराएंगे झंडा, जारी हुई लिस्ट
जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ रही हालत
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को मंगलवार को 50 दिन पूरे हो गए। किसान नेताओं का कहना है कि उन्हें इस समय पानी पीने में भी दिक्कत हो रही है। जिससे उनकी हालत खराब होती जा रही है। इससे मल्टी ऑर्गन फेलियर का खतरा भी बढ़ रहा है, जो काफी चिंताजनक है। डल्लेवाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत रोज गिर रही है। उनका कीटोन लेवल बहुत ज्यादा है और मांसपेशियों का वजन कम हो गया है।
26 नवंबर से चल रहा आंदोलन
किसानों का यह आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ है। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक डल्लेवाल फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी की मांग सहित किसानों की दूसरी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। दल्लेवाल पिछले साल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा पर भूख हड़ताल पर हैं। सोमवार को डल्लेवाल ने कई धार्मिक नेताओं और संतों को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार पर किसानों की मांगों को मानने के लिए दबाव डालें।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 hr agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
6 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
8 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
8 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines