हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मैं मर जाऊंगी, नाम तुम्हारा लगेगा...प्रेमिका के टॉर्चर से परेशान कबड्डी प्लेयर ने जहर निगलकर सुसाइड किया

विज्ञापन

Punjab News: लुधियाना के कस्बा जगराओं के मोहल्ला आवा में मानसिक प्रताड़ना झेल रहे कबड्‌डी खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह ने आत्महत्या कर ली है। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे गुरप्रीत ने प्रेमिका अमरजीत उर्फ नेहा की धमकियों से परेशान होकर सुसाइड की है। गुरप्रीत (32) शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे हैं

परिवार वालों का आरोप है कि गुरप्रीत की प्रेमिका नेहा जबरन घर में घुसकर लड़ाई करती थी। लड़की घर में घुस कर गोलियां खाकर जान देने की धमकी देती थी। वहीं शिकायत करने पर उसने गुरप्रीत को थाने में थप्पड़ मारे थे। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही।

 घर पर आकर प्रेमिका करती थी हंगामा

परिजनों का आरोप है कि 11 सितंबर को भी नेहा ने घर में जबरन घुसकर हंगामा किया। गुरप्रीत उसे घर से बाहर जाने के लिए कहने लगा, लेकिन नेहा ने उससे खूब झगड़ा किया। नेहा अपने साथ सल्फास की गोलियां लेकर आई थी। नेहा गुरप्रीत को आत्महत्या करने की धमकियां देने लगी। लड़ाई होने के बाद नेहा गुरप्रीत को लेकर जालंधर चली गई। इसके बाद परिजनों ने बेटे के अपहरण की शिकायत थाना सिटी जगराओं में दी।

लड़की ने थाने में भी किया हंगामा

परिजनों का आरोप है कि अगले दिन थाने में नेहा और उसके मां ने गुरप्रीत के साथ जमकर झगड़ा किया। इससे परेशान होकर उसने गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। गुरप्रीत की मौत के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। परिजनों ने पुलिस को जो पहली शिकायत की कॉपी दी थी, उस पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण उन्हें धरना देना पड़ा। परिवार के मुताबिक, उनके पास CCTV की फुटेज भी है, जिसमें नेहा उनके घर ऑटो में बैठकर आती देखी जा सकती है। फिलहाल पुलिस ने नेहा और उसकी मां सुनीता के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं परिवार के मुताबिक, गुरप्रीत को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में जब तक केस दर्ज नहीं होता, वे गुरप्रीत का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें