पंजाब के जालंधर के वेस्ट हलके में स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के पास स्थित मेट्रो मिल्क में अमोनिया गैस लीक हो गई। इस घटना से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंचे। वही प्रशासन द्वारा क्रेन की मदद से दीवार तोड़कर कर्मियों को बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय जब गैस लीक हुई तो अंदर 25 से 30 लोग अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें क्रेन की मदद और सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
असिस्टेंट डिविजनल फायर अधिकारी मनिंदर सिंह ने बताया कि शाम करीब 5:15 के करीब अमोनिया गैस लीक होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उनकी टीम में मौके पर तुरंत पहुंच गई और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकल गया है। उन्होंने कहा कि गैस कैसे लीक हुई इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन अंदर कोई ब्लास्ट या धमाका नहीं हुआ है।
गैस को तुरंत किया कंट्रोल
उन्होंने बताया कि 25 से 30 लोगों को जो फंसे हुए थे उन्हें बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है अगर कोई इसमें गैस से प्रभावित हुआ है तो उसे अस्पताल भेजा गया है। मनिंदर सिंह ने कहा कि अमोनिया गैस लीक जरूर हुई थी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और गैस को तुरंत कंट्रोल किया गया है और अभी हालात बिल्कुल सही है।
ये भी पढ़ें: Punjab: बाढ़ राहत के लिए मैदान में उतरी मान सरकार, 8 कैबिनेट मंत्रियों ने फील्ड पर संभाला मोर्चा
फैक्ट्री की दीवार तोड़कर लोगों को निकाला
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री की दीवार तोड़कर क्रेन की मदद से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गैस रिसाव के कारण आसपास के इलाकों के लोगों को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि कोई जनहानि न हो। बताया जाता है कि मेट्रो एक बड़ी दूध और दही की फ़ैक्टरी है जहां से पंजाब के कई हिस्सों में दूध और दही की सप्लाई होती है।
ये भी पढ़ें: एलपीजी टैंकर में विस्फोट से 2 की मौत, 20 लोग झुलसे, जालंधर-होशियारपुर रोड पर हादसा
स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी घायल को तुरंत इलाज मिल सके। फिलहाल, गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines