'स्मार्ट सिटी की ओर तेजी बढ़ रहा है पंजाब', सुल्तानपुर लोधी में STP का उद्घाटन कर बोले कैबिनेट मंत्री

Punjab Smart City Project: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा 8.5 करोड़ रुपये की लागत से 4 MLD क्षमता वाले STP का उद्घाटन किया गया है।

Punjab Smart City Project

Punjab Smart City Project: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के कोने-कोने तक विकास को पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम मान का कहना है कि किसी प्रदेश के विकास के छोटे शहरों के विकास के बिना अधूरा है। इसके तहत पंजाब सरकार की तरफ से स्मार्ट सिटी को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल, शनिवार को सुल्तानपुर लोधी में पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा 8.5 करोड़ रुपये की लागत से 4 MLD क्षमता वाले STP का उद्घाटन किया गया है।

विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी में STP का उद्घाटन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि आज दिन उनके लिए एक बड़ा दिन रहा, क्योंकि उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार किसी विकास परियोजना का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस STP न केवल शहर की 25000 से अधिक आबादी के वाटर वेस्टेज का इंतजाम होगा, बल्कि इस पानी के इस्तेमाल से 55 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई भी होगी।

विज्ञापन

क्या बाले कैबिनेट मंत्री?

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी के समग्र विकास के लिए यहां पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सर्किट पर काम करेंगा। साथ ही शहर को ‘धार्मिक पर्यटन स्थल’ के रूप में विकसित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को ICCC, 3 स्मार्ट स्कूल, दादविंडी और मुंडी मोड़ से सुल्तानपुर लोधी तक जाने वाली करीब 25 किलोमीटर लंबी सड़कों की 4 लेनिंग जैसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए कहा है। सड़कों की 4 लेनिंग से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा होगी बल्कि मालवा क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट भी आसान होगा।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ