Punjab Government Influencer Empowerment Policy 2023: चंडीगढ़: पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने डिजिटल क्रांति के युग में एक नया कदम बढ़ाया है। प्रदेश की सरकार की तरफ से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शासन कथाओं के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए एक खास नीति की शुरुआत की गई है। इसका नाम ‘पंजाब इन्फ्लुएंसर इम्पावरमेंट पॉलिसी 2023’ है।
-
झूठी और मनगढंत खबरों के खिलाफ सामूहिक लड़ाई है ‘पंजाब इन्फ्लुएंसर इम्पावरमेंट पॉलिसी 2023’ का अहम मकसद
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि आज डिजिटल युग में डिजिटल क्रिएटर्स सामाजिक अवधारणाओं और कथाओं को महत्वपूर्ण आकार प्रदान करते हैं। ऐसे में सरकार को भी इन्हें प्रोमोट करने पर विचार करते हुए प्रदेश की सरकार ने ‘पंजाब इन्फ्लुएंसर इम्पावरमेंट पॉलिसी 2023’ का निर्माण किया है। इसका एक उद्देश्य देश-दुनिया को पंजाब की सांस्कृतिक विरासत और शासन प्रबंधन की जानकारी से अवगत कराना है, वहीं इस विकासयात्रा में सहयोग देने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को उनका बनता सम्मान देना भी है। इसी के साथ झूठी और मनगढंत खबरों के खिलाफ सामूहिक लड़ाई भी इस नीति का अहम मकसद होगा। इस नीति के तहत ऑडियंश की संख्या के आधार पर सोशल इन्फ्लुएंसर्स को पांच कैटेगरीज में बांटा गया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में गैर कानूनी तरीके से क्लब 39 बस परमिट रद्द; परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर के आदेश पर हुई कार्रवाई
किस कैटेगरी के इन्फ्लुएंसर को क्या मिलेगा
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने फोड़ा हथियार सप्लाई गिरोह का भांडा; 11 पिस्तौल के अलावा नकदी और बाइक भी मिली
पात्रता और आवेदन संबंधी जानकारी ऑनलाइन भी उपलब्ध
प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की तरफ से जारी एक वेबसाइट भी सांझा की गई है। नीति का लाभ उठाने के इच्छुक जहां तक शर्तों की बात है, इन्फ्लुएंसर्स को प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहना होगा। एक सकारात्मक सोच पर काम करना होगा और साथ ही राष्ट्रहितों से खिलवाड़ करने जैसी किसी गतिविधि में कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं होना चाहिए। इससंबंधी अधिक जानकारी के लिए पीडीएफ फाइल http://diprpunjab.gov.in/sites/default/files/influencer%20policy%202023.pdf पर क्लिक करके तमाम जानकारी हासिल की जा सकती है और https://bit.ly/Punjabinfluencerpolicy पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
23 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines