डिजिटल क्रांति के युग में पंजाब सरकार की सार्थक पहल; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए बनाई प्रभावी पॉलिसी

Punjab Influencer Empowerment Policy 2023: डिजिटल क्रांति के युग में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध बनाने और विकास की इस यात्रा में योगदान देने वाले सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर्स को सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ‘पंजाब इन्फ्लुएंसर इम्पावरमेंट पॉलिसी 2023’ लॉन्च की है।

BhagwantMANN

Punjab Government Influencer Empowerment Policy 2023: चंडीगढ़: पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने डिजिटल क्रांति के युग में एक नया कदम बढ़ाया है। प्रदेश की सरकार की तरफ से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शासन कथाओं के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए एक खास नीति की शुरुआत की गई है। इसका नाम ‘पंजाब इन्फ्लुएंसर इम्पावरमेंट पॉलिसी 2023’ है।

  • झूठी और मनगढंत खबरों के खिलाफ सामूहिक लड़ाई है ‘पंजाब इन्फ्लुएंसर इम्पावरमेंट पॉलिसी 2023’ का अहम मकसद

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि आज डिजिटल युग में डिजिटल क्रिएटर्स सामाजिक अवधारणाओं और कथाओं को महत्वपूर्ण आकार प्रदान करते हैं। ऐसे में सरकार को भी इन्हें प्रोमोट करने पर विचार करते हुए प्रदेश की सरकार ने ‘पंजाब इन्फ्लुएंसर इम्पावरमेंट पॉलिसी 2023’ का निर्माण किया है। इसका एक उद्देश्य देश-दुनिया को पंजाब की सांस्कृतिक विरासत और शासन प्रबंधन की जानकारी से अवगत कराना है, वहीं इस विकासयात्रा में सहयोग देने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को उनका बनता सम्मान देना भी है। इसी के साथ झूठी और मनगढंत खबरों के खिलाफ सामूहिक लड़ाई भी इस नीति का अहम मकसद होगा। इस नीति के तहत ऑडियंश की संख्या के आधार पर सोशल इन्फ्लुएंसर्स को पांच कैटेगरीज में बांटा गया है।

किस कैटेगरी के इन्फ्लुएंसर को क्या मिलेगा

पात्रता और आवेदन संबंधी जानकारी ऑनलाइन भी उपलब्ध

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की तरफ से जारी एक वेबसाइट भी सांझा की गई है। नीति का लाभ उठाने के इच्छुक जहां तक शर्तों की बात है, इन्फ्लुएंसर्स को प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहना होगा। एक सकारात्मक सोच पर काम करना होगा और साथ ही राष्ट्रहितों से खिलवाड़ करने जैसी किसी गतिविधि में कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं होना चाहिए। इससंबंधी अधिक जानकारी के लिए पीडीएफ फाइल  http://diprpunjab.gov.in/sites/default/files/influencer%20policy%202023.pdf पर क्लिक करके तमाम जानकारी हासिल की जा सकती है और https://bit.ly/Punjabinfluencerpolicy पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ