Hoshiarpur Bus Accident: पंजाब के होशियारपुर में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दसूहा में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और 32 से ज्यादा यात्री घायल हैं। हादसा दसूहा हाजीपुर रोड पर सगरा बस अड्डे के पास हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही लोग, पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। बस को क्रेन की मदद से सीधा करके उसके नीचे दबे लेागों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 8 घायलों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
यह भी पढ़ें:न मुस्कान न सोनम रघुवंशी बनेगी विवाहिता, महिला आयोग संज्ञान लेकर 10 राज्यों में उठाएगा बड़ा कदम
मृतकों में मां-बेटी और बच्चा शामिल
दसूहा DSP कुलविंदर सिंह ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि बस में 39 यात्री सवार थे। मृतकों में मां-बेटी शामिल हैं, जिनके नाम रज्जू बाला बेटी अशरफ अली और मीना पत्नी अशरफ अली निवासी बुड्ढा मल है। दसूहा सिविल अस्पताल के मौजूदा SMO डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में जिनकी जान गई है, उनमें से कुछ की मौके पर ही मौत हो गई थी और कुछ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है, जिस कारण सामने आई कार को बचाने के चक्कर में बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई।
यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें ब्लॉक, हिमाचल में बादल फटने से बाढ़; बारिश से किस राज्य में कैसे हालात?
बस की तेज स्पीड हादसे का कारण
DSP कुलविदंर सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस दूसहा जा रही थी कि सिंगल रोड पर बस के सामने अचानक कार आ गई। बस की स्पीड काफी तेज थी, जिसे ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और उसने बस साइड में मोड़ ली। अचानक मुड़ने से बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। बस पलटते ही कई मीटर दूर तक घिसटती गई। बस धड़ाम से जमीन पर गिरी, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़े आए, जिन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना दी। क्रेन को बुलाकर ग्रामीणों ने सब को सीधा किया। हादसे में कार सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बस को अपनी आंखों से पलटते देखा। उसके बयान दर्ज करके केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे में बस का ड्राइवर घायल हुआ है। अगर हादसा उसके कारण हुआ होगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
पंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
8 mins agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
16 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
22 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines