पंजाब के विकास को मिलेंगे पंख, डेनमार्क के राजदूत से पंजाब मंत्री ने की खास मुलाकात

Punjab Horticulture Minister Chetan Singh Jouramajra: पंजाब के बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने नई दिल्ली में रॉयल डेनिश एम्बसी के राजदूत फ्रेडी स्वेन से खास मुलाकात की।

Punjab Horticulture Minister Chetan Singh Jouramajra

Punjab Horticulture Minister Chetan Singh Jouramajra: पंजाब के विकास के लिए भगवंत मान की सरकार लगातार काम कर रह ही हैं, मान सरकार पंजाब की खास चीजों को विश्व के बाजार तक पहुंचा और पहचान दिलाना चाहती है। इसी सिलसिले में पंजाब के बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने नई दिल्ली में रॉयल डेनिश एम्बसी के राजदूत फ्रेडी स्वेन से खास मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा और फ्रेडी स्वेन ने पंजाब और डेनमार्क के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने और व्यापारिक सहयोग पर काफी चर्चा की।

विज्ञापन

पंजाब और डेनमार्क के रिश्ते

इस मुलाकात में पंजाब मंत्री जौरामाजरा ने फ्रेडी स्वेन के साथ चर्चा करते हुए पंजाब और डेनमार्क के रिश्तों को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया है। इसके अलावा दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने संभावित व्यापारिक सहयोग की खोज करते हुए इनसाइट तौर आदान-प्रदान किया। साथ ही मंत्री जौरामाजरा और फ्रेडी स्वेन ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने जोर दिया है। दोनों ही गणमान्य व्यक्तियों ने पंजाब और डेनमार्क को अपने-अपने सेक्टर की ताकत का लाभ उठाने पर खास ध्यान दिया है।

विज्ञापन

इन विषयों पर हुई चर्चा

इस मुलाकात के दौरान सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की गई। इसमें नई बागवानी पद्धतियां, ग्राउंड वॉटर मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग, टिकाऊ कृषि, बायोगैस विकास, डेयरी सेक्टर, कुशल सिंचाई और जल संरक्षण तकनीक जैसे सहयोग शामिल हैं। बागवानी मंत्री जौरामाजरा ने पंजाब की समृद्ध कृषि विरासत और गार्डनिंग के सेक्टर के मॉर्डनाइजेशन की कोशिश पर डालते हुए कहा कि पंजाब सरकार अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की तलाश करने के लिए प्रतिबद्ध है जो राज्य के कृषि विकास और आर्थिक विकास में योगदान दे सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ