पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को रूपनगर स्थित नंगल डैम का निरीक्षण किया। मान ने कहा कि हरियाणा ने अपने हिस्से के पानी का इस्तेमाल कर लिया है। पंजाब हरियाणा को हर साल 21 मई से अगले साल 21 मई तक पानी देता है। इस बार हरियाणा ने अपना कोटा मार्च तक ही इस्तेमाल कर लिया है। अब वे अतिरिक्त पानी मांग रहे हैं, जो हमारे पास नहीं है। हमारा धान का सीजन आ गया है, हमने अपनी नहर प्रणाली को ठीक कर लिया है, अब पंजाब अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर रहा है। वे कह रहे हैं कि पहले उन्हें पानी मिलता था। अब पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए पानी नहीं है।
यह भी पढ़ें:‘क्या अगले लोकसभा चुनाव…’, असदुद्दीन ओवैसी ने जाति जनगणना को लेकर केंद्र के सामने उठाए ये सवाल
बता दें कि पिछले कुछ दिन से हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। पंजाब की ओर से मौके पर बड़ी संख्या में नंगल डैम पर फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने डैम को चारों तरफ से घेर लिया है। डैम पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा धरना भी दिया जा रहा है, उनके साथ पंजाब के कई और मंत्री भी मौजूद हैं। बैंस ने कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक भी बूंद हरियाणा को नहीं दी जाएगी।
21 मई के बाद देंगे पानी
हरियाणा से बढ़ते तनाव के बीच भगवंत मान ने डैम का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों से मौजूदा पानी को लेकर जानकारी ली। मान ने कहा कि हरियाणा 21 मई के बाद ही डैम से पानी ले सकता है। अभी पानी नहीं दे सकते, पंजाब में धान का सीजन चल रहा है। हम लोगों को एक-एक बूंद का हिसाब रखना पड़ रहा है। डैम में पानी की कमी है, स्तर 6 फीट से अधिक गिर चुका है।
रवनीत बिट्टू पर साधा निशाना
मान ने कहा कि बीबीएमबी गुंडागर्दी पर उतारू है। शाम को वे सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे, जरूरत पड़ने पर विधानसभा सत्र भी बुलाया जाएगा। पंजाब बीजेपी के नेता भी स्थिति स्पष्ट करे। उन्होंने रवनीत बिट्टू पर भी निशाना साधा। मान ने कहा कि उन्होंने वीडियो जारी किया है। इससे कुछ नहीं होगा, वे मौके पर जाकर बात करें। इसके बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें:22 लाख श्रद्धालुओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, मास्टर प्लान तैयार; चार धाम यात्रा को लेकर क्या बोले CM धामी?
संबंधित खबरें
'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
34 mins agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
21 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines