Punjab-Haryana High Court On Illegal Relation, चंडीगढ़: पंजाब से पारिवारिक रिश्ते-नातों को ताक पर रख एक पुलिस वाली ने एक नन्हे बालक की जिंदगी पर कब्जा कर लेने का मामला सामने आया है। हैरानी तो इस बात की है कि इस बच्चे को जन्म देने वाली डॉक्टर मां को कोर्ट से उसका बनता हक मिलता नजर नहीं आया। इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को फैमिली कोर्ट में जाने की सलाह दी है। हालांकि हाईकोर्ट ने विवाद का समाधान निकलने तक याचिकाकर्ता महिला को हफ्ते के आखिरी दो दिन अपने बच्चे से मिलने की राहत दी है।
मामला पंजाब के मानसा का है। हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाने वाली महिला पेशे से डॉक्टर है। उसने कोर्ट को बताया कि कोरोना संक्रमण काल में उसे ट्रेनिंग के लिए पुणे जाना था। उस दौरान वह अपने बेटे को माता-पिता और भाई-भाभी के पास छोड़कर गई थी। वापस आने के बाद पंजाब पुलिस में अधीक्षक (Superintendent of Police) के रूप में सेवा दे रही उसकी भाभी ने बच्चे को लौटाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, एक साजिश के तहत गोदनामे पर जबरन साइन करवा लिए। अब इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि दो परिवारों के बीच आपसी विवाद के ऐसे मामलों का फैसला फैमिली कोर्ट करती है। उन्हें वहीं जाना चाहिए। अदालतें सभी मुद्दों से ऊपर बच्चे के हित को प्राथमिकता देती हैं।
बच्चे की कस्टडी पर फैसला फैमिली कोर्ट करेगी। उसके बाद जिसे भी अधिकार मिले, बच्चा उनके पास सहज महसूस करे। इसके लिए दोनों पक्षों के साथ उसका जुड़ाव जरूरी है। इसी के चलते उसे जन्म देने वाली और गोद ले चुकी दो महिलाओं को व दूसरे अभिभावकों को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका देना चाहिए। गोद ले चुकी पंजाब पुलिस की अधिकारी सुनिश्चित करें कि हर सप्ताह के अंत में दो दिन बच्चे को उसके जैविक माता-पिता से मिलने का अधिकार दिया जाए। आपसी मतभेदों को एक तरफ रखकर रखकर बच्चे के कल्याण के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना चाहिए कि नाबालिग पर अत्याचार न हो।
: doctor alleges for Illegal custody of child
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
7 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
9 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
13 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
15 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines