गुरदासपुर में पुलिस-किसानों में टकराव, 7 गंभीर घायल; जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप

दिल्ली कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन का अधिग्रहण पंजाब में किया जा रहा है, लेकिन किसानों का आरोप है कि जमीनें जबरन छीनी जा रही हैं, जिसके लिए न उचित मुआवजा दिया जा रहा है और न ही पहले सूचना दी जा रही है। इसका विरोध कर रहे किसानों का आज पुलिस से टकराव हो गया।

Police Farmers Clash

Police Farmers Clash

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां किसानों और पुलिस के बीच हुए टकराव में 7 किसान घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों ने दिल्ली कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए जबरन जमीन छीनने का आरोप लगाया है। जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने और जमीन अधिग्रहण से पहले कोई नोटिस नहीं दिए जाने से किसान नाराज हैं। इसलिए वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज जब पुलिस को लेकर अधिकारी जमीन पर कब्जा करने आए तो किसान पुलिस वालों से भिड़ गए। इस दौरान हुई झड़प में किसानों को चोटें लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में भी हुआ था दोनों पक्षों में टकराव

बता दें कि अब से पहले गत 5 मार्च को भी चंडीगढ़ में किसानों और पुलिस में टकराव हुआ था। किसान संगठनों ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। जमीन अधिग्रहण को लेकर नाराजगी जताई थी। किसानों ने 5 मार्च के 7 दिन का धरना देने का ऐलान किया था। पंजाबभर से किसानों को चंडीगढ़ धरने में पहुंचना था, लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया था। पुलिस ने किसानों के जत्थों को रास्ते में ही रोका। इस दौरान किसान वहीं धरने पर बैठै गए थे, जहां उन्हें पुलिस के द्वारा रोका गया था।

विज्ञापन

सरकार ने नहीं दी थी धरने की अनुमति

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे तो भगवंत मान सरकार बचाव में आई और कहा कि किसानों ने सरकार ने धरना देने की परमिशन नहीं ली थी। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी किसानों को सेक्टर-34 के ग्राउंड में धरना देने की अनुमति नहीं दी थी। इसलिए पुलिस को किसानों को रोकने आदेश दिए गए थे। इसके लिए ही पुलिस ने चंडीगढ़ की सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग की थी। चंडीगढ़ में धरना किसान ऋण निपटान के लिए कानून बनाने, हर खेत तक नहर का पानी सुनिश्चित करने, गन्ने के बकाया का भुगतान करने और भारतमाला परियोजना के लिए जमीनों के जबरन अधिग्रहण को रोकने के लिए दिया जाना था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ