हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

10 माह में ही पंजाब का GST, VAT और आबकारी राजस्व पहुंचा 30 हजार करोड़ के पार

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य की वित्तीय हालत सुधारने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा

Punjab Revenue: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा पंजाब की आर्थिक व्यवस्था सही दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के 10 महीनों में राज्य का वस्तु और सेवा कर ( GST), आबकारी और VAT से प्राप्त राजस्व 30 हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है।उन्होंने कहा कि इस अवधि में जीएसटी और आबकारी से मिला राजस्व वित्तीय साल 2022-23 के मुकाबले 15.67 फीसदी और 10 फीसदी बढ़ा है।

13 प्रतिशत का इजाफा हुआ

मीडिया में जारी अपने बयान में एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस साल जनवरी के अंत तक वेट, सी. एस. टी, जी. एस. टी, पी. एस. डी. टी और आबकारी से कुल 31003.14 करोड़ रुपए का राजस्व कलेक्शन हुआ है। उनका कहना था कि इससे पहले वित्तीय साल 2022- 23 के दौरान 27342. 84 करोड़ रुपए एकत्रित हुए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह पंजाब के रेवेन्यू में 13.39 % का इम्प्रूवमेंट दर्ज किया गया है।

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य ने बेहतरीन काम

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य की वित्तीय हालत सुधारने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। उनका कहना था कि मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय साल के 10 महीनों में जीएसटी से 17354. 26 करोड़ रुपए शुद्ध राजस्व और आबकारी से 7370. 49 करोड़ रुपए का शुद्ध राजस्व जमा किया जा चुका है।

विज्ञापन

टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने लोगों पर कोई नया कर नहीं लगाया है। सरकार लोगों पर कोई बोझ डाले बिना पारदर्शी तरीके से यह कर प्राप्त किए हैं। उनका कहना था कि इसके लिए सरकार ने टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना की। इसके अलावा ’बिल लाओ इनाम पाओ स्कीम’, वन टाईम सेटलमेंट स्कीम, 2023, पंजाब जी. एस. टी संशोधन एक्ट, 2023, सूचना देने वालों के लिए इनाम स्कीम और अन्य योजनाओं की शुरूआत की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola