टिकटॉक वीडियो से पकड़ा गया आतंकी हैप्पी पासिया, जानिए कैसे?

पंजाब में ग्रेनेड हमलों के मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी को लेकर एक खबर सामने आई है। एक जानकारी के अनुसार, आतंकी हैप्पी पासिया टिकटॉक की वजह से पकड़ा गया।

Terrorist Happy Pasiya News

विशाल अंग्रीश, चंडीगढ़

विज्ञापन

पंजाब में ग्रेनेड हमलों के मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब में हुए आतंकवादी हमलों के जिम्मेदार आतंकी हरप्रीत सिंह को पुलिस ने सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया है। आतंकी हैप्पी पासिया का संबंध पासिया बब्बर खालसा और पाकिस्तान की ISI के साथ था, जो भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता था। इसके ऊपर एनआईए ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। अभी कुछ दिनों पहले ही पंजाब में भाजपा नेता के घर पर हुए ग्रेनेड हमलों के पीछे भी इसका हाथ था। इसके बाद ही उसकी तलाश तेज कर दी गई। आतंकी हैप्पी पासिया पकड़े जाने से बचने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल करता था। लेकिन टिकटॉक वीडियो बनाने की वजह से वह पकड़ा गया।

विज्ञापन

टिकटॉक की वजह से पकड़ा गया हैप्पी

जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि टिकटॉक वीडियो बनाने की वजह से हैप्पी पासिया को गिरफ्तार किया जा सका। दरअसल, हैप्पी पासिया ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथ टिकटॉक वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर उसका यह टिकटॉक वीडियो वायरल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद उस पर केंद्र और राज्य पुलिस की जांच एजेंसियों ने अपने स्तर पर जांच करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

ऐसे हुआ गिरफ्तार

इसमें केंद्र की इंटेलिजेंस एजेंसी ने इंटरपोल का सहयोग लेते हुए अमेरिका की फेडरल एजेंसी से संपर्क किया। इसके बाद दोनों एजेंसियों ने हैप्पी पासिया को गिरफ्तार करने का प्लान तैयार किया। इसमें भारत और अमेरिका की जांच एजेंसियां सफल रही। सूत्रों के अनुसार हैप्पी पासिया को भारत लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंजाब से गैंगस्टर हैप्पी का डोजियर ग्रेनेड अटैक को लेकर पंजाब इंटेलिजेंस ने तैयार किया था।

विज्ञापन

इस संबंध में राज्य पुलिस ने केंद्र गृह मंत्रालय को इससे जुड़ी सारी जानकारी पहले ही भेज दी थी। उसके बाद एनआईए ने एफबीआई से संपर्क किया और गैंगस्टर का सारा ब्योरा साझा किया है। इसमें बताया गया है कि भारत से भगौड़ा आतंकी गैंगस्टर अमेरिका में कब से और कहां पर गैर कानूनी तरीके से शरण लिए हुए है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ