Punjab Govt Business Blaster Young Entrepreneur Scheme: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा एंटरप्रेन्योरशिप को लेकर भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में इसकी शुरुआत स्कूल के लेवल पर की जार ही है। पंजाब शिक्षा विभाग ने राज्य के छात्रों में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 1,920 स्कूलों से कक्षा 12 के 52,050 छात्रों को ‘बिजनेस ब्लास्टर यंग एंटरप्रेन्योर’ (BBYE) योजना के लिए सिलेक्ट है।
52050 छात्रों को मिली ‘Seed Funding’
इस कार्यक्रम में चुने गए हर एक स्टूडेंट को अपने कमर्शियल प्रपोजल को डेवलप करने के लिए 2,000 रुपये की स्टार्टिंग अमाउंट दी जाती है। इसके बाद सबसे अच्छे प्रस्तावों को इंडस्ट्रियल हाउस द्वारा अपनाया जाता है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि सिलेक्शन क्राइटेरिया के आधार पर कक्षा 12 के छात्रों की 7,500 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की पंचायती चुनाव की सभी याचिकाएं, कहा- 15 अक्टूबर को ही होंगे इलेक्शन
योजना की शुरुआत
इन यंग एंटरप्रेन्योर को मदद देने के लिए उनके खातों में 10.40 करोड़ रुपये जमा किए जा रहे हैं। इनमें से 9.38 करोड़ रुपये पहले ही 46,910 छात्रों को बांटे जा चुके हैं। फिलहाल शेष राशि के भुगतान करने की प्रक्रिया चल रही है। यह ‘बिजनेस ब्लास्टर यंग एंटरप्रेन्योर’ योजना एक अनुभवात्मक शिक्षण पहल है। इसे 2022-2023 में 9 जिलों के 32 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 11,041 छात्रों के साथ शुरू किया गया था। इसके पहले चरण में 3,032 छात्रों को सीड मनी के तौर पर 60.64 लाख रुपये मिले थे।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
5 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
10 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines