Punjab Govt Releases Post-matric Scholarship Scheme Fund: पंजाब के भगवंत मान की सरकार प्रदेश के साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव लाने पर भी काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती है। इन्हीं में एक पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना भी है। इस योजना के तहत सरकार ने साल 2024-25 के बजट प्रावधानों में से 92 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रदेश की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इसका ऐलान किया है।
366 करोड़ रुपये बकाया राशि जारी
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने चंडीगढ़ के पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य सरकार ने साल 2024-25 के छात्रवृत्ति के लिए 245 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए साल 2017-18 से 2019-20 तक के 366 करोड़ रुपये बकाया राशि को भी जारी किया है। इसमें से 283.62 करोड़ रुपये पहले ही 1008 स्कूलों को बांटे जा चुके हैं। इसके साथ ही मंत्री ने भरोसा दिलाया कि बाकी की बकाया राशि संस्थानों को भी जल्द ही भुगतान कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब में लगाए जाएंगे 2356 एग्रीकल्चरल सोलर पंप; ये 3 कंपनियां 4 महीने में पूरा करेंगी काम
विद्यार्थियों के लिए 92 करोड़ रुपये रिलीज
कैबिनेट मंत्री बलजीत ने आगे बताया कि सरकारी स्कूलो और दूसरे राज्यों के संस्थानों में पढ़ रहे पंजाब के विद्यार्थियों के लिए 92 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसमें से पहले ही 59.34 करोड़ रुपये 256 संस्थाओं को बांटे जा चुके हैं। वहीं बाकी की बकाया राशि को अन्य संस्थाओं को वितरित करने के लिए काम तेज किए जा रहे हैं। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 में विद्यार्थियों के लिए 229.23 करोड़ रुपये रिलीज किए गए। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए 245 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
18 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
3 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
4 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
4 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines