पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय 1 जुलाई से बदलेगा, सरकार ने जारी किया नया आदेश

Punjab Government Office Timing: पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों के कामकाज के समय में बड़ा बदलाव किया है. आगामी 1 जुलाई 2026 से अब सभी दफ्तर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे. सरकार ने भीषण गर्मी के चलते लागू की गई पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर नया आदेश जारी कर दिया है.

Bhagwant Mann .jpg
विज्ञापन

Punjab Government Office Timing: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और आम जनता के लिए एक बड़ी खबर है. पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों के कामकाज के समय में एक बार फिर बदलाव करने का फैसला लिया है. कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए नए आदेश के मुताबिक, आगामी 1 जुलाई 2026 से राज्य के सभी सरकारी दफ्तर अपने पुराने और सामान्य समय पर लौट आएंगे. नए नियमों के तहत अब सभी सरकारी कार्यालय सुबह 9:00 बजे खुलेंगे और शाम 5:00 बजे बंद होंगे.

सरकार का यह नया आदेश राज्य के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों , मंडलीय आयुक्तों और उपायुक्त कार्यालयों पर पूरी तरह लागू होगा. यानी 1 जुलाई से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे तक दफ्तर पहुंचना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

क्यों बदला गया समय?

गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने गर्मियों के मौसम और बिजली की बचत को ध्यान में रखते हुए 25 मई 2026 से दफ्तरों के समय में बदलाव किया था. उस दौरान सोमवार से शुक्रवार तक सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था. लेकिन अब सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है.

सरकार के अनुसार, इस पूरे मामले पर दोबारा विचार करने के बाद ही सामान्य समय को फिर से लागू करने का फैसला लिया गया है. सरकार का मानना है कि इस बदलाव से सरकारी कामकाज को और अधिक प्रभावी, सुचारू और आम जनता के लिए सुविधाजनक बनाया जा सकेगा. अब लोगों को अपने कामों के लिए दोपहर के बाद भी दफ्तरों में अधिकारी मौजूद मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ