Punjab Govt Clean Water Supply Plan, चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार राज्य की जनता की सुविधा के लिए युद्धस्तर पर कर रही हैं। प्रदेश के गांव- गांव तक साफ और शुद्ध पानी की सप्लाई को लेकर गुरुवार को पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मंत्री जिम्पा ने आधिकारियों को पानी की सप्लाई के चल रहे सभी प्रोजैक्ट को समय पर पूरा आदेश दिया है।
1718 गांवों को जल्द मिलेगा साफ पानी
मंत्री जिम्पा ने कहा कि राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए गांवों को सभी सुविधाएं पहल के आधार पर दी जा रही है। इस समय पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 15 सर्फेस वॉटर प्रोजेक्ट का काम चल रहा हैं। इन वॉटर प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद राज्य के 1718 गांवों में साफ और शुद्ध पानी की सप्लाई शुरू हो जायेगी। जिम्पा ने बताया कि इन गांवों की जमीन का पानी पीने के लायक नहीं है। इसके अलावा कुछ गांव कंडी क्षेत्र में भी आते हैं। इन गांवों में नहरी पानी का शुद्धीकरण करके ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व CM चन्नी की मुसीबतें बढ़ी, अब गोवा में जमीन पर विजिलेंस की नजर, आदेश- एक-एक रिकॉर्ड खंगालो
318 करोड़ रुपए की लागत
इन 15 प्रोजेक्टों की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि इन प्रोजेक्टों की कुल लागत 318 करोड़ रुपए है, जिसके पूरा होने पर 408 गांवों को शुद्ध पानी की सप्लाई की जायेगी। अगले साल 2024 के फरवरी महीने तक इन सभी प्रोजेक्ट का काम पूरा होने की संभावना है।
गांवों को साफ पानी की सप्लाई
इसी तरह आनंदपुर साहिब में 1 प्रोजेक्ट का काम पूरा होने है, जिसमें 38.98 करोड़ रुपए खर्च हुए है। इस प्रोजेक्ट से 67 गांवों को साफ पानी मिलेगा। फाजिल्का जिले में ऐसे 2 ओर प्रोजेक्ट का काम पूरा होने वाला है। इसके साथ ही फिऱोजपुर में भी एक प्रोजेक्ट प्रगति अधीन है। इन सभी में प्रोजेक्ट में कुल 554.25 करोड़ रुपए की लागत लग रही हैं, जिससे 436 गांवों को साफ पानी की सप्लाई दी जाएगी।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
3 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
7 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
22 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines