Central Govt Stops Punjab Fund: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नसीहत देने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने निशाना साधा है। जेपी नड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए आप ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पता होना चाहिए कि कुल 376 करोड़ की बकाया राशि में से 220 करोड़ केंद्र की हिस्सेदारी है। आप ने आरोप लगाया कि केंद्र ने पंजाब के 800 करोड़ से ज़्यादा के नेशनल हेल्थ मिशन के फंड पिछले दो सालों से रोक रखे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग योजनाओं की बात करें तो पंजाब के हिस्से के लगभग 8000 करोड़ से ज़्यादा फंड केंद्र ने रोक दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवारों के अच्छे हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा के लिए की गई थी।
पंजाब सरकार ने केंद्र से मांगा हक
वहीं, इसको लेकर पिछले दो सालों से पंजाब सरकार केंद्र से लगातार अपना हक मांग रही है। जेपी नड्डा हमें हमारे हक का 8000 करोड़ दे दें। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की अगर इतनी ही चिंता है तो हमारे हक के पैसे क्यूं रोक रखे हैं?
600 करोड़ की बकाया राशि
आपको बता दें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नसीहत दी थी कि दिल्ली में पार्टी का जय-जयकार करने के बजाए अस्पतालों का बकाया जल्द चुकाएं। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इस पर एक पोस्ट भी शेयर किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा कि कई परिवार खासतौर पर हमारे मेहनती किसान, जोकि आयुष्मान भारत योजना पर भरोसा करते हैं, उसका ख्याल रखते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान को तुरंत 600 करोड़ की बकाया राशि का भुगतान कर देना चाहिए।
जेपी नड्डा ने मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में आयुष्मान भारत का बकाया निपटाने में आम आदमी पार्टी की सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवारों के अच्छे हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैय्या कराने के लिए की गई थी।
ये भी पढ़ें- पंजाब बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने की इस विभाग में 17 नई भर्ती
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
3 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
7 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines