Punjab 40 Travel Agents Cancelled Licenses: अमेरिका से डिपोर्ट हुए कई भारतीयों ने बताया था कि उन्होंने अमेरिका जाने के लिए ट्रैवल एजेंटों को काफी पैसे दिए थे। लेकिन इतने पैसे लेने के बाद ये ट्रैवल एजेंट इन लोगों को डंकी रूट से अमेरिका ले गए, जिन्हें वापस भारत में डिपोर्ट कर दिया गया। अब पंजाब में ऐसे ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पंजाब सरकार ने लोगों को अवैध रूप से अमेरिका भेजने वाले 40 ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 271 ट्रैवल एजेंटों को भी नोटिस जारी किया गया है।
पंजाब में SIT का गठन
दरअसल, राज्य सरकार ने पंजाब में सक्रिय धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों पर नकेल कसने के लिए एक SIT का गठन किया है। इस SIT की अध्यक्षता ADGP प्रवीण सिन्हा कर रहे हैं। यह टीम फर्जी एजेंटों का पता लगाने के लिए लगातार काम कर रही है।
271 ट्रैवल एजेंटों को नोटिस जारी
अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के आदेश के अनुसार पंजाब के फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर यह कार्रवाई की गई है। 40 ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस को रद्द करने के साथ-साथ अमृतसर पुलिस ने शहर के 271 ट्रैवल एजेंटों को भी नोटिस जारी किया है। ये नोटिस ट्रैवल एजेंटों को भेजा गया है, जिन्होंने अपना लाइसेंस रिवेन्यू नहीं किया है।
ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
इसके अलावा, SDM को निर्देश दिया गया है कि वह ट्रैवल एजेंटों और इमिग्रेशन सलाहकारों के ऑफिस में छापेमारी करें और दस्तावेजों का निरीक्षण करें। इसके साथ ही, जिला पुलिस को निर्देश दिया गया कि ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ किसी भी शिकायत के मामले में तुरंत डिप्टी कमिश्नर ऑफिस को सूचना दी जाए। इसके अलावा, शहर के सभी ट्रैवल एजेंटों को अपने ऑफिस का रिकॉर्ड बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, हिदायत दी गई है कि उनके ऑफिस में किसी भी तरह के अधूरे दस्तावेजों के साथ काम न किया जाए। वहीं, अनऑथराइज्ड ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Chandigarh News: घरों की फ्लोर वाइज बिक्री पर पाबंदी बरकरार! जानें HC ने क्या कहा?
इंडिया टुडे के अनुसार, पिछले 48 घंटों में राज्य के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। विभाग में नए कर्मियों की नियुक्ति की गई है। वहीं, ऑफ द रिकॉर्ड सूत्रों से पता चला है कि एक स्टिंग ऑपरेशन चल रहा है। आने वाले दिनों में फर्जी और फ्रॉड ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
3 ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार
ADGP प्रवीण सिन्हा ने इंडिया टुडे को बताया कि अमेरिका से पंजाब के 131 लोगों को भारत डिपोर्ट किया गया है। अमेरिका से डिपोर्ट हुए 131 में से 17 लोगों ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं। इन शिकायतों के तहत 3 ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन डंकी’ की रिपोर्ट पर गौर किया गया। इसके बाद से सभी ट्रैवल एजेंटों के कागजी कार्य की गहन जांच की जा रही है। साथ ही लोगों में इसको लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है।
संबंधित खबरें
पंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
28 mins agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
13 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines