Punjab Governor Passed Panchayat Raj Bill 2024: पंजाब विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान पंजाब पंचायत राज बिल 2024 को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मंजूरी के साथ पास कर दिया गया है। इस मंजूरी के बाद अब पंजाब में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। इसके साथ ही पंचायत चुनावों में आरक्षण की पुरानी प्रथा को बहाल कर दिया गया है। अब पंजाब में पंच सरपंच चुनाव का पार्टी निशान पर नहीं किया जाएगा। पंजाब की मान सरकार द्वारा अक्टूबर के महीने में पंचायत चुनाव करवाने की बात कही जा रही है।
पंचायत राज बिल 2024 हुआ पास
विधानसभा में पंजाब पंचायती राज संशोधन बिल 2024 पेश करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस प्रस्ताव को पास करवाने का उद्देश्य है कि गांवों का सरपंच गांवों वालों का हो न कि पार्टी का सरपंच हो। इसके अलावा गांवों में पार्टियों को लेकर होने वाले लड़ाई झगड़े बंद हो जाए। इसके साथ ही सीएम मान ने सदन को बताया कि साल 2018 में भी किसी पार्टी निशान पर पंचायती चुनाव नहीं लड़ा गया था।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भगवंत मान को वाल्मीकि समाज ने लिखी चिट्ठी, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर कही ये बात
ग्राम पंचायत को 5 लाख रुपये का इनाम
इस दौरान सीएम मान ने आगे कहा कि जो गांव सर्वसम्मति से सरपंच को चुनेंगे, उस ग्राम पंचायत को 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही स्टेडियम और पार्क जैसी बाकी सुविधाएं भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आजकल पंचायती चुनाव में सरपंच के 40-40 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं, ऐसे में अगर गांव सर्व सम्मति से सरपंच चुनते हैं, तो इससे लोगों के पैसे बचेंगे, जो उनके गांव के विकास में काम आएंगे।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
8 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines