Gulab Chand Kataria News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की गुरुवार देर रात तबियत खराब हो गई। उनका अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया, उनके सीने में उन्हे दर्द होने लगा, जिसके कारण उन्हें असप्ताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत अब ठीक है। राज्यपाल कटारिया को एमबी अस्पताल की कार्डियोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां रात भर भर्ती के बाद सुधार होने पर शुक्रवार को सभी रिपोर्टस नॉर्मल आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। आपको बता दें, गुलाबचंद कटारिया इन दोनों मेवाड़ के दौरे पर हैं।
उदयपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का देर रात गुरुवार को अचानक सेहत खराब हो गई, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। एमबी अस्पताल के कार्डियोलॉजी आईसीयू में गुलाबचंद कटारिया डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रात पर रहे। शुक्रवार को सभी रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद डॉक्टर ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। उदयपुर के एमबी अस्पताल के अधीक्षक आरएल सुमन ने बताया कि फिलहाल पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। अन्य जांच रिपोर्ट भी नॉर्मल आई हैं।
कटारिया शुक्रवार 16 अगस्त की शाम 7.10 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचे थे। वे 27 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहते हुए अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करने का कार्यक्रम है। कटारिया का 24 अगस्त को शाम 7 बजे पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने का प्रोग्राम है।
आज दोपहर के कार्यक्रम में नहीं जाएंगे कटारिया
पंजाब के राज्यपाल कटारिया 16 अगस्त से उदयपुर प्रवास पर हैं और वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह सुबह 10 बजे उनका केवड़े की नाल के बॉटनिकल पार्क में कैक्टस पार्क का शुभारंभ और लॉयन सफारी के मुख्य गेट का शिलान्यास के कार्यक्रम थे। फिलहाल दोपहर तक के सभी कार्यक्रम में जाना स्थगित कर दिया है।
ये भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए नहरों में पानी छोड़ने का ऐलान, पंजाब सरकार ने जारी किया शेड्यूल
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
52 mins agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines