Punjab government will spend 99 lakh in memory of the soldier: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिक को भगवंत सिंह मान की तरफ से मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल भेंट किए। पंजाब सरकार में मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश शहीदों का सदा ऋणी रहेगा, जिन्होंने देश और इसके लोगों की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। साध ही उनकी याद में पंजाब सरकार विभिन्न कार्यों में 99 लाख रुपये खर्च करेगी।
शहीद की याद में 99 लाख रुपए किए जाएंगे खर्च
पंजाब सरकार में मंत्री में जौड़ामाजरा ने मातृ भूमि की सेवा करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिवारजनों की मदद के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि शहीद का महान बलिदान उनके साथी सैनिकों को अपनी ड्यूटी ओर भी तनदेही और समर्पित भावना के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से शहीद की याद में 99 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
शहीद की पत्नी सीमा रानी को कॉलेज में सहायक प्रोफेसर किया था नियुक्त
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ दिन पहले ख़ुद इस गांव में आकर ऐलान करके गए थे कि शहीद की पत्नी सीमा रानी को उसकी योग्यता मुताबिक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर लगाया जाएगा और यह नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही मुख्य मंत्री देश के लिए इस शूरवीर द्वारा दिए गए बेमिसाल बलिदान के सम्मान के तौर पर एक करोड़ रुपए का चेक भी परिवार को सौंपकर गए थे।
चार लाख रुपए की लागत से शमशानघाट किया जाएगा पक्का
पंजाब सरकार में मंत्री जौड़ामाजरा ने कहा कि गांव के प्राइमरी स्कूल के नाम समेत पब्लिक कालेज के सामने नए बनाए जाने वाले ब्लॉक का नाम भी शहीद के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा शहीद सैनिक के नाम पर 20 लाख रुपए की लागत के साथ नया कम्युनिटी हॉल, 16 लाख रुपए के साथ लाइब्रेरी और 18 लाख रुपए की लागत के साथ स्टेडियम का बनवाया जाएगा। इसके साथ भवानीगढ़-कुलारा-बल्लमढ़ रोड का नाम भी शहीद के नाम पर रखा जायेगा और 10 लाख रुपए के साथ भवानीगढ़ रोड पर यादगारी गेट का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ बाबा अमर दास डेरे का रास्ता 31 लाख रुपए की लागत से पक्का करने समेत चार लाख रुपए की लागत से शमशानघाट पक्का किया जाएगा।
जवान प्रदीप सिंह 13 सितम्बर को हुए थे शहीद
उल्लेखनीय है कि 19 आरआर सिख लाईट इनफैंटरी के जवान प्रदीप सिंह अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों के खि़लाफ़ तलाशी मुहिम के दौरान 13 सितम्बर को शहीद हो गए थे। मंत्री ने कहा कि यह शहादत भारत देश, पंजाब और विशेषकर शहीद के परिवारों के लिए कभी न पूरी होनी वाली क्षति है।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines