Drug de-addiction campaign in Punjab: पंजाब सरकार राज्य में नशे के खिलाफ नई नीति लागू करने जा रही है। वर्तमान में पंजाब अंग्रेजों के समय वाली स्थितियों से गुजर रहा है। पंजाब सरकार पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे। यह अभियान 18 अक्टूबर को शुरू होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से अपने राज्य को नशा मुक्त करने की अपील की। मुख्यमंत्री भगवंत मान 18 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे हरमिंदर साहब गुरुद्वारा में 35000 बच्चों के साथ पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अरदास करेंगे। इस अभियान में तीन मुख्य बातों पर जोर दिया जाएगा।
तीन सूत्रीय प्रोग्राम की शुरुआत
पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए इस अभियान को तीन तरह से चलाया जाएगा। यह महा अभियान नशा मुक्ति के लिए ( pray pledge and play) की थीम पर आधारित होगा। साथ ही इस महा अभियान की शुरूआत में युवाओं को शहीद भगत सिंह जैसे के वीर योद्धाओं के बलिदान को याद कराकर, युवाओं समेत सभी से कभी नशा न करने की प्रतिज्ञा ली जाएगी। इसके बाद क्रिकेट के माध्यम से अमृतसर की गलियों और स्टेडियम में युवाओं को जागरूक किया जाएगा । यह अभियान लगभग 1 महीने चलेगा । इस अभियान में अमृतसर के एनजीओ और सोशल कम्युनिटी समेत कई डॉक्टर हिस्सा लेंगे।
नशामुक्ति केंद्र भेजा जाएगा
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले देश की आजादी के लिए लड़े, लेकिन अब पंजाब नशे से आजादी के लिए लड़ रहा है। इस अभियान में सरकार, प्रशासन और समाज मिलकर जीत हासिल करेंगे। पंजाब सरकार ने माहिर डॉक्टरों की मदद से नशे के खिलाफ एक प्लान तैयार किया है, जिसे प्रभावी ढंग से लागू कर पंजाब को एक साल में नशा मुक्त करना है।इसके पहले नशा करने वाले नौजवानों को जेलों में डाला जाता था, लेकिन अब सरकार नशा का सेवन करने वाले लोगों को जेलों में डालने की बजाय नशामुक्ति केंद्र में दाखिल किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे का सेवन करने वालों को अपराधी नहीं बल्कि मरीज समझकर उनकी मदद करें। उन्हे इस दलदल से बाहर निकाले। पंजाब की बेहतरी के लिए सेहत मंत्री ने डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ बातचीत की और एम्स के डॉयरेक्टर के साथ भी बातचीत की। मंत्री ने कहा कि हम अस्पताल को अच्छी सूरत देना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
15 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
22 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines