Punjab Government Started Helpline Number: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार विकास कार्यों को पूरा करने में जुटी हुई है। इसी के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं,
ताकि वे ऐसे किसी भी कीटनाशक डीलर की रिपोर्ट कर सकें, जो अन्य उत्पादों पर डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) या अन्य फर्टिलाइजर्स का टैग लगाता है। किसान डीएपी फर्टिलाइजर की ज्यादा कीमत, अवैध जमाखोरी या कालाबाजारी जैसी समस्याओं की भी रिपोर्ट कर सकते हैं।
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि किसान भ्रष्ट आचरण में लिप्त कीटनाशक डीलरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 पर कॉल कर सकते हैं या संपर्क नंबर +91-98555-01076 पर व्हाट्सएप संदेश भेज सकते हैं।
किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर्स के साथ अन्य अनावश्यक केमिकलों को मिलाना या फर्टिलाइजर्स को अधिक मूल्य पर बेचना या फर्टिलाइजर्स की कालाबाजारी करना कानूनी अपराध है तथा इस कुप्रथा में लिप्त पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, कैबिनेट मंत्री ने किसानों से एनपीके (12:32:16), ट्रिपल सुपर फॉस्फेट (टीएसपी) और सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) सहित ऑप्शनल फर्टिलाइजर्स के उपयोग के संबंध में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के विशेषज्ञों के सुझाव का पालन करने का भी आग्रह किया, जिन्हें फास्फोरस के ऑप्शनल स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भगवंत मान का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में की 4 फीसदी की बढ़ोतरी
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines