Punjab Government: Punjab water supply and sewerage board JE appointment letter, चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के बीच एक कदम और बढ़ गया। प्रदेश के जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस आहलूवालिया ने गुरुवार को विभाग में भर्ती 21 नए जूनियर इंजीनियर्स (JE) को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर डॉ. आहलूवालिया ने इन कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ ईमानदारी निभाते हुए काम करने की प्रेरणा दी।
-
कहा-पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को लगातार रोजगार के मौके मुहैया करवाने के लिए यत्नशील
चंडीगढ़ के सेक्टर 27 जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के पंजाब कार्यालय में बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस आहलूवालिया ने विभाग में भर्ती नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की नौजवान पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से किए गए वादे के अनुसार रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। अब युवाओं को सपने पूरे करने के लिए विदेश भी नहीं जाना पड़ेगा। आज जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के 21 जेई को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, वहीं इन्हें मिलाकर अब तक विभाग में प्रदेश की मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 12 एसडीओ, 43 जेइज की भर्ती की जा चुकी है। इतना ही नहीं, सरकार ने अब तक राज्य में लगभग 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।
ये भी पढ़ें
पंचायतों को भंग करने का फैसला वापस, जानें हाईकोर्ट से सरकार ने क्या कहा
लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में शुरू हुई तैयारी, इन दलों ने प्रभारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी
पिछली सरकारों पर साधा आहलूवालिया ने निशाना
इस दौरान प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा नहीं करने के लिए डॉ. आहलूवालिया ने पिछली सरकारों को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तरफ से अपने कार्यकाल के आखिरी साल में सिर्फ वोटर्स को लुभाने के लिए बच्चों को रोगजार दिया जाता था, लेकिन हमारी सरकार का इकलौता सपना ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को नौकरियों देकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने का है।
इस मौके पर नियुक्ति पत्र लेने आए निशांत गर्ग नामक एक जेई ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह 2016 से सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे थे और यह जरूरत अब जाकर पूरी हुई है। यह भगवंत मान की सरकार की युवाओं के भविष्य के प्रति चिंता का ही नतीजा है। उधर, इस मौके पर बोर्ड के सीईओ और लोक संपर्क विभाग पंजाब के सचिव मालविन्दर सिंह जग्गी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
9 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
17 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines