पंजाब सरकार ने पिछले 24 घंटों में पंजाब के हेल्थ कैम्प्स ने 1,035 कैंपों के ज़रिए कुल 13,318 मरीजों का इलाज किया, जिनमें बुखार के मरीज 1,423, दस्त के 303, त्वचा के रोगी 1,781, आँखों की परेशानियों के 811 और अन्य बीमारियों के मरीज़ शामिल है। यह तेज़ी से बढ़ती बीमारियों के सामने सरकार के मेडिकल सिस्टम की चुस्ती और तत्परता का प्रमाण है। हेल्थ कैम्पों ने न सिर्फ़ इलाज किया, बल्कि बीमारियों की ट्रैकिंग और बेहतर प्रबंध की नई मिसाल भी पेश की है।
घरों में हुए नुकसान और लोगों के विस्थापन के मुद्दे पर आशा वर्कर्स ने 1,079 गांवों का सर्वे किया और 46,243 परिवारों को राहत सामग्री, आश्रय और आवश्यक सहायता पहुंचाने का आंकड़ा जारी किया। 12,524 परिवारों को सेहत से जुड़ी विशेष किटें भी दी गई, जिससे उनके जीवन की मुख्य ज़रूरते उपलब्ध हो सकी। बुखार के कुल 863 मरीजों को तुरंत उपचार मिला, जिससे व्यापक फैलाव की आशंका को समय रहते नियंत्रित किया गया।
बाढ़ के बाद संक्रमण और दुर्गंध को काफी हद तक रोकने में सफलता मिली
पुनर्निर्माण की दिशा में भी सरकार ने अभूतपूर्व गति दिखाई। सरकारी एजेंसियों ने 1,363 गांवों की सफाई, 49,806 घरों की स्वच्छता और 624 घरों में मलवे/कचरे का तत्काल निष्कासन सुनिश्चित कराया। 15,368 घरों में अन्य जरूरी मरम्मत और सफाई का काम भी पूरा हुआ। नालियों और सड़कों की सफाई, पानी निकासी तथा कचरा प्रबंधन की नई व्यवस्था के कारण, बाढ़ के बाद संक्रमण और दुर्गंध को काफी हद तक रोकने में सफलता मिली।अधिकारियों द्वारा 834 गांवों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की सक्रिय ट्रैकिंग एवं फॉगिंग , डिसइंफेक्शन कार्यवाही की गई। राहत और पुनर्वास अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिला, जिससे सामाजिक एकजुटता का भी संदेश गया।
हेल्थ डिपार्टमेंट की मॉनिटरिंग से लेकर ग्राउंड पर राहत कार्य किए
पंजाब सरकार की टीमों ने स्थानीय प्रशासन और मेडिकल स्टाफ के समन्वय से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी जागरूकता, दवा वितरण, स्वच्छता अभियान और इमरजेंसी मेडिकल रिस्पॉन्स को ज़मीन पर साकार किया। जितनी तेज़ी से हालात बदले, उतनी ही तत्परता से पूरे राज्य में राहत कार्य सुव्यवस्थित किए गए। हर कार्रवाई को डिजिटली ट्रैक किया जा रहा है और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट की मॉनिटरिंग से लेकर ग्राउंड पर राहत कार्य की गति तक, सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है, चाहे हालात जितने भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हो।
सरकार का लोगों तक ये आंकड़े व रिकॉर्ड पंजाब सरकार की कड़ी मेहनत का सच्चा सबूत है
सरकार के इन प्रयासों की वजह से पंजाब को दोबारा सामान्य स्थिति में लाने की प्रक्रिया तेज़ हो पाई है। हर नागरिक तक राहत पहुंचाने, बीमारियों को समय रहते रोकने, और पुनर्वास-निर्माण में पारदर्शिता बरतने के लिए सरकार को भरपूर सराहना मिल रही है। पंजाब सरकार की नीतियां और ग्राउंड लेवल पर सफल प्रशासनिक टीम वाकई आज देश के लिए एक मिसाल बन गई है, जो बाढ़ जैसी आपदा के बुरे वक्त में भी “चौकन्ना प्रशासन, और मजबूत पंजाब” का नारा सिद्ध कर दिखाती है। सिर्फ यही नहीं सरकार का लोगों तक ये आंकड़े व रिकॉर्ड पंजाब सरकार की कड़ी मेहनत का सच्चा सबूत है।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines