पंजाब सरकार के मंत्री करेंगे आंखें दान, ऐसा करने वाले सूबे के पहले कैबिनेट मंत्री
Edited By Arpit Pandey

punjab government minister laljit singh bhullar
Edited By Arpit Pandey

punjab government minister laljit singh bhullar
Punjab Government: सीएम भगवंत मान सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने एक बड़ा फैसला लिया है। मंत्री भुल्लर अपनी आंखें दान करेंगे, वह ऐसा करने वाले पंजाब के पहले कैबिनेट मंत्री होंगे। जिसके लिए उन्होंने फॉर्म भी भर दिया है। उन्होंने आज रोटरी आई बैंक और कॉर्नियाँ ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी होशियारपुर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान आंखें दान करने संबंधी अपना फॉर्म भरा।
आंखें दान करने का फैसला लेने के बाद मंत्री भुल्लर ने पंजाब के निवासियों से भी अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस नेक कार्य में हिस्सा लें। रोटरी आई बैंक और कॉर्नियाँ ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी के चेयरमैन जेबी बहल के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनकी संस्था लोगों को मरने के उपरांत आंखें दान करने के लिए प्रेरित करती है और वह अब तक 3800 से अधिक लोगों को आंखों की रोशनी दिला चुके हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 400 के लगभग 6 महीने से 16 साल तक की उम्र वाले हैं।
जेबी बहल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में नोटिफिकेशन जारी कर यूरोपियन देशों की तर्ज पर भारत में भी लाइसेंस बनाने के समय फॉर्म में आवेदनकर्ता द्वारा हादसे में मौत होने की सूरत में अपने अंग/आंखें दान करने के लिए सहमत/असहमत होने संबंधी बॉक्स भरना शुरू हो गया है।
इस पर परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह समूह रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सचिवों को पत्र जारी कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या री-न्यू करवाने के समय हर व्यक्ति को, सडक हादसे में मौत होने की सूरत में आँखें दान करने के लिए प्रेरित करें ताकि पंजाब भारत का सबसे अधिक नेत्रदान करने वाला राज्य बन सके। लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री के साथ बात कर इस कार्य को और आगे बढ़ाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: