हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार, CM भगवंत मान ने बताया क्या है प्लान-बी

Punjab CM Bhagwant Mann Plan-B: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब भवन में एक बैठक की है।

विज्ञापन

Punjab CM Bhagwant Mann Plan-B: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब भवन में एक बैठक की है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने बड़े लेवल पर लोगों के हितों के लिए पूरे प्रदेश में मिलिंग करने के लिए प्लान-बी के साथ तैयार है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि किसान, ब्रोकर और मिल मालिक राज्य में फूड प्रोडक्शन की खास कड़िया हैं और इसे परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

तैयार है पंजाब सरकार का प्लान-बी

सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी हर एक हितधारक के हितों की रक्षा के लिए कमिटेड है। साथ ही सरकार किसी भी हितधारक को ब्लैकमेल करने की अनुमति नहीं देगी। अगर जरुरत हुई तो पंजाब सरकार राज्य के बाहर से चावल की मिलिंग करवाने में संकोच नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आम अन्नदाताओं के लिए धान की पिसाई करवाने के लिए प्लान-बी भी तैयार कर लिया है। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लेने में जरा भी संकोच नहीं करेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘स्मार्ट सिटी की ओर तेजी बढ़ रहा है पंजाब’, सुल्तानपुर लोधी में STP का उद्घाटन कर बोले कैबिनेट मंत्री

स्थापित की गई 2651 मंडियां

सीएम मान ने आगे कहा कि कुछ राज्य विरोधी ताकतें राज्य के किसानों को परेशान करने की कीमत पर धान की खरीद का श्रेय लेना चाहते हैं और इस मामलों को राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार धान की सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए राज्य भर में 2651 मंडियां स्थापित की गई हैं। इन मंडियों में करीब 18.31 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 16.37 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। इसके लिए किसानों को 3000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola