Punjab News: पंजाब में हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं. लाखों लोग बेघर हो गए हैं और हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है. ऐसे संकटपूर्ण हालात में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के हर दुःख और परेशानी में उनके साथ खड़ी है. कैंबिनेट मंत्री और राज्य प्रशासन मिलकर राहत कार्य तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने से लेकर उनके घर और रोजगार फिर से शुरू कराने तक, पंजाब सरकार हर कदम पर लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है.
बाढ़ प्रभावित परिवारों को दिया सहयोग
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर सोमवार को कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने हल्का भोआ के गांव कोहलियां अड्डा में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहयोग दिया. विशेष रूप से, मोची का काम करने वाले दो परिवारों को वित्तीय और सामान की सहायता प्रदान की गई, ताकि वे अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकें. रावी नदी के कहर ने कोहलियां अड्डा समेत कई गांवों को बुरी तरह तबाह कर दिया था. मोची का काम करने वाले इन दो परिवारों का सारा सामान बाढ़ के पानी में बह गया था. मंत्री कटारूचक्क ने एक परिवार को रोजगार के लिए जरूरी सामान और नए जोड़े उपलब्ध कराए, जबकि दूसरे परिवार को आर्थिक सहायता दी गई. इससे न केवल ये परिवार अपना रोजगार फिर से शुरू कर पाएंगे, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
यह भी पढ़ें- पंजाब में फसलों पर फैला चाइनीज वायरस, इस तरह हो रही धान की फसल बर्बाद
प्रभावितों को वितरित की जा रही राहत सामग्री
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब सरकार केवल तत्काल राहत नहीं, बल्कि लंबी अवधि की जरूरतों को भी ध्यान में रखकर मदद कर रही है. अब तक हल्के के विभिन्न गांवों में 400 से अधिक बिस्तर, गद्दे, मच्छरदानी, गैस सिलेंडर और अन्य जरूरी सामग्री वितरित की जा चुकी है. मंत्री कटारूचक्क ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार किसी भी बाढ़ पीड़ित परिवार को अकेला महसूस नहीं होने देगी और जहां भी जरूरत होगी, सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी.
पंजाब सरकार संवेदनशील साथी
यह सहायता केवल पैसा नहीं, बल्कि एक नई उम्मीद और आत्मविश्वास है. जिससे परिवार अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकेंगे. यह स्पष्ट करता है कि पंजाब सरकार सिर्फ राहत ही नहीं दे रही है, बल्कि लोगों की जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. AAP सरकार ने वादा किया है कि बाढ़ पीड़ितों की आवास, रोजगार और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा. यह केवल राहत नहीं, बल्कि अपने लोगों के साथ साझेदारी का जीवंत उदाहरण है. पंजाब सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ राजनीति नहीं करती, बल्कि लोगों के दुःख-सुख में संवेदनशील साथी के रूप में हमेशा उनके साथ खड़ी है.
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा कदम, सहकारी बैंकों के जरिए फसल अवशेष प्रबंधन ऋण योजना शुरू
संबंधित खबरें
CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
15 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
4 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
4 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
5 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
5 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
5 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
6 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
7 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
7 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines