Punjab Government Action: पंजाब सरकार पराली जलाने के मामलों को लेकर सख्त हो गई है। भगवंत मान की सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं को कंट्रोल और मैनेजमेंट के लिए 8,045 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। ये नोडल अधिकारी खासतौर से उन क्षेत्रों में लगातार नजर रखेंगे, जहां पराली जलाने के मामले ज्यादा होते हैं।
इस बारे में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि पराली जलाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए बड़ी तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 79 एसडीएमज, 108 तहसीलदार, 108 डीएसपीज, 1,140 क्लस्टर अधिकारी और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। कृषि विभाग ने सब्सिडी वाली पराली प्रबंधन मशीनों की खरीद के लिए 16,205 मंजूरी पत्र जारी किए हैं।
फसलों की कटाई पर कड़ी नजर
पंजाब सरकार के मंत्री मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि इन नोडल अधिकारियों को कटाई के बाद की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ये अधिकारी और स्टाफ सूचना, शिक्षा और संचार (Information, Education and Communication) से जुड़ी अनेक गतिविधियों में शामिल होंगे, जिनमें किसानों के साथ बैठकें करके उन्हें पराली प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों के उपयोग के बारे में जागरूक करना भी शामिल है।
सरकार ने किसानों को दिया ये मैसेज
कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इस संबंध में राज्य के किसानों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘उन्नत किसान’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को सीआरएम मशीनों तक आसानी से पहुंच प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि इस ऐप पर 1.30 लाख से ज्यादा सीआरएम मशीनें सूचीबद्ध हैं, जिन्हें किसान आसानी से बुक कर सकते हैं। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि अब तक किसानों ने कुल 8,635 सीआरएम मशीनें खरीदी हैं और कृषि विभाग ने सब्सिडी पर सीआरएम मशीनों की खरीद के लिए 16,205 मंजूरी पत्र जारी किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Punjab: राज्य चुनाव आयुक्त से AAP प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, आचार संहिता को लेकर की ये मांग
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
6 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
10 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines