India Blood Donation NGO Conclave: पंजाब ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ब्लड डोनेशन करने के मामले में उपलब्धि हासिल करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित भारत ब्लड डोनेशन एनजीओ कॉन्क्लेव के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विस (BTS) ने यह सम्मान दिया है।
राज्य की तरफ से यह सम्मान संयुक्त निदेशक BTS/PSBTC डॉ. सुनीता देवी और सुरिंदर सिंह ने लिया। इस उपलब्धि के लिए स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विस पंजाब को बधाई देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह सम्मान 2023-24 में इसके असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस दौरान परिषद ने 11,109 ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए और 4,93,000 ब्लड यूनिट इकट्ठा किया। जो भारत सरकार के 4,60,000 यूनिट के लक्ष्य से अधिक था।
182 ब्लड डोनेशन सेंटरों पर गर्व
पंजाब को अपने 182 लाइसेंस प्राप्त ब्लड डोनेशन सेंटरों के मजबूत नेटवर्क पर गर्व है, जिसमें सभी जिलों में फैले 49 सरकारी ब्लड सेंटर शामिल हैं, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी कवरेज सुनिश्चित करते हैं। इन सेंटरों में 83 लाइसेंस प्राप्त ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट (BCSUs) हैं, जिनमें 26 सरकारी BCSUs यूनिट शामिल हैं।
ब्लड ट्रांसफ्यूजन टीमों की तारीफ की
डॉ. बलबीर सिंह ने सुरक्षित खून की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य और ब्लड ट्रांसफ्यूजन टीमों के निरंतर कोशिशों की भी सराहना की। उन्होंने राज्य भर में प्रमुख पहलों को आगे बढ़ाने और वोलंट्री ब्लड डोनेशन को मजबूत करने के लिए परियोजना निदेशक PSACS सह निदेशक PSBTC, वरिंदर कुमार शर्मा के समर्थन और नेतृत्व की भी सराहना की।
पंजाब के अस्पतालों में मिलेगा फ्री ब्लड
पंजाब के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों, जिनमें जिला अस्पताल, उप-जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और सरकारी मेडिकल कॉलेज में सभी मरीजों के लिए फ्री ब्लड उपलब्ध है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी इस जीवन रक्षक संसाधन से वंचित न रहे।
ये भी पढ़ें- पंजाब के सरकारी स्कूलों के 52050 छात्रों को बिजनेस के लिए मिली ‘Seed Funding’, जानें क्या है BBYE योजना
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
5 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
9 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines