हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब सरकार ने किला मुबारक में बनाया होटल रणवास पैलेस, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन

Hotel Ranwas Palace Inauguration: पंजाब के शाही शहर पटियाला के ऐतिहासिक किला मुबारक में स्थित होटल रणवास पैलेस का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया।

विज्ञापन
RAN BAAS The Palace

Hotel Ranwas Palace Inauguration: पंजाब के शाही शहर पटियाला के ऐतिहासिक किला मुबारक में स्थित “होटल रणवास पैलेस” का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया। पंजाब सरकार का दावा है कि यह दुनिया का एक मात्र होटल है जो सिख महल के भीतर बनाया गया है। इस होटल के जरिए राजस्थान की तर्ज पर डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट पर सरकार कई सालों से काम कर रही थी, लेकिन इसे 2022 में गति मिली।

रणवास क्षेत्र का पुनर्निर्माण

किला मुबारक के अंदर स्थित रणवास क्षेत्र, गिलूखाना और लस्सीखाना को एक विरासती होटल में तब्दील कर दिया गया है। इस इमारत की मरम्मत का काम पुरातत्व विभाग ने दिल्ली के एक संस्थान से करवाया।

विज्ञापन

ये होंगी सुविधाएं

यह किला पटियाला के संस्थापक बाबा आला सिंह का निवास स्थान था। सरकार ने शुरुआत में इसके लिए 6 करोड़ रुपये का फंड जारी किया। होटल की छत लकड़ी की बनी है और किले में एंट्री करते ही लेफ्ट साइड रणवास भवन है। यह भवन पटियाला रियासत की रानियों का निवास स्थान था, जिन्हें इमारत से बाहर जाने की परमिशन बहुत कम मिलती थी।

होटल में दो मंजिला इमारत है। ऊपरी मंजिल पर तीन शानदार पेंटिंग चैंबर हैं, जिनमें बहुमूल्य पेंटिंग्स लगी हुई हैं। “लस्सीखाना” नामक स्थान वह रसोईघर था, जहां भोजन तैयार कर अंदर रहने वाली महिला सेविकाओं को परोसा जाता था। निचली मंजिल पर बड़े हॉल हैं, जिन्हें भागों में विभाजित कर कमरों में बदला गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  पंजाब में इस चीज के इस्तेमाल की जानकारी देने मिलेंगा 25,000 रुपये का इनाम; कपूरथला DC का ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola