हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseपंजाब सरकार बारिश से फसल पर हुए नुकसान का कर रही आकलन

मुख्यमंत्री भगवंत मान
विज्ञापन

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल पर हुए नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया है। आकलन करने के बाद सरकार किसानों की मदद करेगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि प्रभावित किसानों को सरकार के मापदंड़ों के मुताबिक उपयुक्त मुआवज़ा दिया जाएगा।

सरकार इस संकट से किसानों को बचाने के लिए वचनबद्ध

मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया कि प्रकृति के इस संकट से किसानों को बचाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में बारिश के कारण हुए नुकसान का उपयुक्त मुआवजा हर प्रभावित किसानों को मिलना यकीनी बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

नुकसान का प्राथमिकता के आधार पर आकलन करें

मंगलवार को यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वित्त कमिशनर (राजस्व) को आदेश दिए कि वह सम्बन्धित डिप्टी कमीशनरों को जिन इलाकों में बारिश के कारण फसल का नुकसान हुआ, उनमें नुकसान का प्राथमिकता के आधार पर आकलन करें।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola