हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब प्रापर्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए NOC की नहीं होगी जरूरत, पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए जमीन जायदाद के रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी की शर्त को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने यह ऐलान किया।

विज्ञापन
पंजाब सरकार ने जमीन-जायदाद के रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी की शर्त को खत्म करने का किया ऐलान

Punjab Government Abolished Condition Of NOC For Registration Of Land And Property: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)  के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मंगलवार को जनता को बड़ी राहत दी। सरकार ने किसी भी किस्म की जमीन जायदाद के रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी की शर्त को खत्म करने का फैसला किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला बड़े जनहित में लिया गया है, जिससे लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी न हो।

लोगों को होगा बड़ा फायदा

भगवंत मान ने कहा कि इस फैसले के लिये कानूनी प्रक्रिया को पहले ही जांच लिया गया है। इसके बारे में अन्य विवरण जल्द ही साझा किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला आम लोगों के साथ मशवरे के बाद लिया गया है। इससे लोगों को बड़ा फ़ायदा होगा।

विज्ञापन

लोगों को मिलेगी समस्या से राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में एनओसी की उपब्लधता न होने की सूरत में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे जमीन- जायदाद की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में रुकावट पैदा होती है और आम व्यक्ति को मुश्किलें आती हैं। पंजाब सरकार की तरफ से जमीन की रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी की शर्त खत्म होने के फैसले के लागू होने से लोगों को इस समस्या से राहत मिल जायेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पठानकोट में पहली ‘एनआरआई मिलनी’ की शुरुआत, भगवंत मान बोले- राज्य के विकास को मिलेगा बढ़ावा

लोगों की हर समस्या का होगा हल

विज्ञापन

बता दें कि भगवंत मान का कहना है कि उन्होंने एक साधारण परिवार में जन्म लिया है। इसलिए वे समाज के अलग-अलग वर्गों की समस्याओं से भली-भांति अवगत हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया है कि उनकी हर समस्या का हल किया जाएगा। राज्य सरकार अब प्रत्येक नागरिक की जायज समस्या के हल के लिए उनकी सेवा में उपस्थित है। हम राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए वचनबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में अपराधियों को AI-ML तकनीक से पकड़ेगी पुलिस, DGP ने CM का जताया आभार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola