Punjab: तीन मंजिला मकान में अचानक फटा गीजर, पूरे घर में लगी आग, बाल-बाल बची जान

Fire In Handia Bazar Barnala: पंजाब के बरनाला में हंडिया बाजार के एक तीसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार के घर में अचानक धमाका हुआ और पूरे घर में आग फैल गई।

Fire In Handia Bazar Barnala

Fire In Handia Bazar Barnala

Fire In Handia Bazar Barnala: पंजाब के बरनाला में हंडिया बाजार के एक तीसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार के घर में अचानक धमाका हुआ और धमाके के साथ ही पूरे घर में आग फैल गई। इस धमाके के साथ शहर के आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और फिर दमकल गाड़ियों ने आग पर बड़ी ही मशक्कत के बाद काबू पाया। इस आग में परिवार को सुरक्षित दूसरी मंजिल से बाहर निकाला गया, लेकिन आग की चपेट में आने से लाखों रुपये के  गर्म कपड़े जलकर राख हो गए। इस आग पर काबू पाने के लिए आस पड़ोस और शहर वासियों ने दमकल गाड़ी के अधिकारियों का सहयोग किया और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गीजर फटने से लगी आग 

आग इतनी भयंकर थी कि अगर जल्दी काबू न पाया जाता तो आस पड़ोस की बिल्डिंग में भी बड़ा नुकसान हो सकता था। दमकल अधिकारी ने बताया कि घर में लगे इलेक्ट्रिक गीजर के फटने से यह हादसा हुआ है और आग काफी तेज थी, जिस पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। हालांकि, नुकसान का कुछ अंदाजा नहीं है, लेकिन परिवार में किसी को भी कोई हानि नहीं हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ