नरेंद्र नंदन, जालंधर
पंजाब के जालंधर में शहर और देहात के कई जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद चरणजीत चन्नी के गुमशुदा होने के पोस्टर लगे हुए हैं। इसकी वजह से जालंधर में राजनीति गरमाई हुई है। दरअसल, पूरे क्षेत्र में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदा होने के ये पोस्टर भाजपा वर्कर एनपीएस ढिल्लों ने लगवाए हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि सांसद चन्नी का जालंधर में कोई घर नहीं है। वहीं उनके दफ्तर में पीए रहते हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोगों के काफी काम रुके हुए हैं, जिसको लेकर उन्हें काम करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब पंजाब में इस मामले को लेकर राजनीति काफी तेज हो गई है। अब इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है।
क्या बोले भाजपा नेता मनोरंजन कालिया?
इस मामले पर भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन यह सच है कि सांसद चन्नी ज्यादातर जालंधर में नहीं रहते। जहां उनके गुमशुदा पोस्टर की बात है, तो यह मामला पार्टी के संज्ञान में नहीं है। क्योंकि पोस्टर पर प्रिंटिंग नंबर होना अनिवार्य है, अगर पोस्टर पर वह नहीं है, तो प्रिंटिंग ऑपरेटर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
इस मामले के जवाब में कांग्रेस के जिला प्रधान रणदीप सिंह संधू ने भाजपा वर्कर और पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। रणदीप सिंह संधू ने कहा कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदा के पोस्टर शरारती तत्वों द्वारा लगाए गए हैं। दरअसल, भाजपा नेताओं का कहना है कि उनके कार्यकर्ता द्वारा कोई गुमशुदा के पोस्टर नहीं लगाए गए। क्योंकि अगर किसी पार्टी ने यह पोस्टर लगवाए हैं, तो उस पोस्टर की प्रिंटिंग के नीचे कार्यकर्ता का नाम जरूर दिया जाता है कि वह किसके द्वारा लगाए जा रहे हैं।
हो रहा है क्षेत्र के सभी लोगों का काम
इस दौरान उन्होंने लोगों के रुके हुए कामों को लेकर कहा कि सांसद द्वारा सभी के काम करवाए जा रहे हैं। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में सबसे ज्यादा समय जालंधर के लोगों को ही देते हैं। वहीं ढिल्लो द्वारा सांसद के गुमशुदा के पोस्टर लगाए जाने को लेकर संधू ने कहा कि कुछ गिने-चुने 5 से 7 लोग हैं जो कह रहे हैं कि उनके काम नहीं हो रहे। बाकी सभी लोगों के कामों को सांसद द्वारा करवाया जा रहा है। ढिल्लों ऐसे पोस्टर लगाकर अपनी राजनीति को चमकाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 12 जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार; इस इलाके में बारिश ने बदला मौसम, IMD का ताजा अपडेट
इमेज को खराब करने की कोशिश
इस दौरान उन्होंने सांसद में पोस्टर लगाए जाने को लेकर कहा कि ये एक निंदनीय घटना है। इससे सांसद की इमेज को खराब करने की कोशिश की जा रही है। वहीं मनोरंजन कालिया के घर पर न जाने के सवाल पर कहा कि जब वह पार्टी के कार्यक्रमों से फ्री होंगे, तो सबसे पहले वह उन्हीं के घर जाएंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए संधू ने कहा कि पंजाब में भाजपा का अपना कोई वजूद नहीं है। ये सब सिर्फ 5 से 7 शरारती तत्व हैं जो अपनी राजनीति को चमकाना चाहते हैं। गुमशुदा के पोस्टर को लेकर जल्द सांसद चरणजीत चन्नी के आने पर पार्टी द्वारा एक्शन लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
6 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
8 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
8 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines