11 km तैरने के बाद अंधेरी रात में इस तरह बची शख्स की जान, वीडियो वायरल

Punjab Flood: पंजाब को 37 साल बाद आई भीषण बाढ़ के चलते आपदाग्रस्त राज्य घोषित किया गया है। 23 जिलों के 1902 गांव पानी में डूब गए हैं और 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच एक शख्स का 11 किलोमीटर तक बाढ़ में तैरकर बचने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Source-x

Punjab Flood: पंजाब बाढ़ ग्रस्त राज्य घोषित कर दिया गया है। यहां तकरीबन 37 साल बाद ऐसा जलसैलाब आया है। मगर फिर भी कुदरत का ऐसा अजूबा दिखा जिसे देख आप भी कहेंगे जाको राखे साइयां, मर सके ना कोय। दरअसल, एक शख्स बाढ़ के पानी में 11 किलोमीटर तक तैरता रहा और फिर राहत कार्यों में जुटे लोगों ने उसे आधी रात पानी से जिंदा बाहर निकाला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने शख्स के बुलंद हौंसले और जज्बे की तारीफें हो रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल, यह वीडियो एक्स पर मेजर डीपी सिंह के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में राहत-बचाव के काम में जुटे लोग एक शख्स को बाढ़ के पानी से बाहर खिंचते हुए दिखाई देते हैं। वह शख्स लंबे समय तक पानी में रहने की वजह से बेसुध हो गया था। शख्स की सांसे टूट रही थी मगर लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालते ही सबसे पहले उसकी छाती में भरे पानी को बाहर निकालने का प्रयास किया।

विज्ञापन

कुछ देर बाद शख्स की सांसें सामान्य हो गई। लोग इसे कुदरत का कमाल बता रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो पंजाब के किस क्षेत्र का है ये अभी तक पता नहीं लग पाया है।

आपदाग्रस्त राज्य पंजाब

पंजाब को आपदाग्रस्त राज्य घोषित कर दिया गया है। यहां इस समय 23 जिलों के 1902 गांवों पानी में डूब चुके हैं, जिससे लगभग 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, लाखों फसलों की बरबादी के साथ-साथ दर्जनों पशुओं का भी जीवन संकट में हैं। हालांकि, इन हालातों में भी पंजाब के लोग डटकर खड़े हैं और सेवा में जुटे हैं।

विज्ञापन

पंजाब में बाढ़ से 43 मौतें

पंजाब के 14 जिलों में कुल 43 मौतें हो चुकी हैं। इसमें होशियारपुर में 7, पठानकोट में 6, अमृतसर में 5, बरनाला में 5, लुधियाना और बठिंडा में 4 लोगों की मौत हुई है। गुरदासपुर, एसएस नगर में 22 मौतें हुई है। पटियाला, संगरूर, रुपनगर, फाजिल्का, फिरोजपुर में 1-1 मौत हुई है। वहीं, कुछ इलाकों में लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ