Punjab News: पंजाब में एक तरफ बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है. जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है और अब पंजाब पकने के लिए तैयार धान की फसल पर भी आफत आ गई है. धान की फसलों पर चाइनीज वायरस ने हमला बोल दिया है और पटियाला के कई गांव इसकी चपेट में आ चुके है. यह वायरस भी ऐसे फैलता है, जिस तरह कोरोना फैलता था. यह वायरस फसल के अंदर से पौधे को बिल्कुल खोखला कर देता है. यह वायरस टिड्डी दल की पीठ के जरिए ट्रैवल करता है. इसके हमले से धान के पौधे बिल्कुल छोटे हो जाते हैं और सूख जाता है.
किसानों की राज्य ओर केंद्र सरकार से अपील
इसकी सच्चाई जानने के लिए न्यूज 24 की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर पता करने की कोशिश की, तो तस्वीरें काफी हिलाने वाली दिखाई दी. हम पटियाला जिले की समाना तहसील के गांव रंधावा में पहुंचे. यहां पर कई किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही थी. किसानो के साथ जब खेत में पहुंचे, तो फसल लगातार सूख रही थी. ऊपर से दिखाई दे रहा था कि फसल बिल्कुल ही खराब हो चुकी थी और रंग काला हो गया है. जब किसानों से बात की तो उनका कहना था कि यह वायरस सबसे पहले 2022 में सामने आया था. उसके बाद अब पता चला है कि इस वायरस की चपेट में उनकी सारी फसल आ रही है. हम कोई स्प्रे करते हैं, उसके बाद भी यह फैलने लगता है. अभी तक इसकी कोई भी दवा नहीं बन पाई है. फसल को ठीक रखने के लिए उन्होनें इस पर भारी पैसा खर्च कर दिया, मगर फसल को बचा नहीं सके. किसानों की मांग है कि इस बीमारी को रोकने के लिए राज्य ओर केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए.
यह भी पढ़ें- पंजाब में बाढ़ के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा
क्या बोले कृषि अधिकारी
इस सम्बन्ध में समाना के कृषि अधिकारी डॉ. सतीश कुमार का कहना है कि इसके लिए हमने लुधियाना के कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से भी बात की है. फसल पर हुए वायरस के हमले ने फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. इसमें कोई अनाज पैदा नहीं होगा. उनका कहना है कि किसान इस पर कीटनाशकों का छिड़काव न करें और ज्यादा पैसा खर्च न करें, क्योंकि बाढ़ के बाद आए जलवायु परिवर्तन ने इन फसलों को प्रभावित किया है.
जाना जाता चाइनीज वायरस के नाम से
बताया गया है कि इस वायरस का असली नाम साउदर्न राइस ब्लैक स्ट्रीक्ड डीवार्फ वायरस है. जिसे चाइनिस वायरस के नाम से भी जाना जा रहा है. ये वायरस कोरोना वायरस की तरह धान के खेतों में फैलता जा रहा है। एग्रीकल्चर डाक्टरों और वैज्ञानियों ने इस वायरस से बचने को अभी तक कोई दवा का सुझाव भी किसानों को नहीं दिया है. बाढ़ के बाद पंजाब की किसान इस समय इस घातक वायरस के कारण बडे आर्थिक नुकसान की और बढ़ रहै है. किसानों का कहना है कि वायरस उनके धान के पौधों को अंदर ही अंदर खोखला करता जा कहा है. यदि सरकार इस मामले को लेकर तुरंत हरकत में नहीं आई तो ये वायरस अन्य इलाकों को भी अपनी चपेट में ले सकता है.
2022 में भारत में पहला प्रभाव
सदर्न राइस ब्लैक स्ट्रीक्ड ड्वार्फ वायरस (SRBSDV) की उत्पत्ति दक्षिणी चीन में 2001 में हुई थी. यह वायरस चावल और मक्का जैसी फसलों को प्रभावित करता है और सफेद पीठ वाले पादप फुदक (white-backed plant hopper) द्वारा फैलता है. इस वायरस ने दक्षिणपूर्व एशिया के कई देशों को प्रभावित किया और 2009 के बाद से वियतनाम और बाद में 2022 में उत्तरी भारत में भी इसका प्रकोप देखा गया. इस वायरस का प्रभाव पहली बार 2022 में खरीफ सीजन के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भारतीय चावल के खेतों में देखा गया.
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा कदम, सहकारी बैंकों के जरिए फसल अवशेष प्रबंधन ऋण योजना शुरू
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
6 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
21 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines