पंजाब में बाढ़ की वजह से हालात बहुत बुरे हैं। किसानों की फसलें बाढ़ के पानी में डूबने से बर्बाद हो गई है। राज्य और केंद्र सरकार की तरफ राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। इस बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर देने की घोषणा की है। सोमवार को पंजाब सीएमओ की तरफ से इसकी जानकारी साझा की गई है।
मुश्तरका खातों में आएगी दिक्कत
पंजाब सरकार की कैबिनेट ने सोमवार को बाढ़ को लेकर बैठक की है। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है। इस दौरान किसानों से जुड़े मामलों में बड़े फैसले किए गए हैं। सीएम भगवंत मान ने बताया कि बाढ़ से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं उन्हें 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। यह अब तक का सबसे ज्यादा मुआवजा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मुश्तरका खाते हैं उन्हें दिक्कत आ सकती है, लेकिन इसका भी निस्तारण किया जाएगा। सीएम ने बताया कि इन किसानों को फसल का मुआवजा चेक के जरिए डीसी या पटवारी के जरिए सौंपा जाएगा।
ये भी पढ़ें: Punjab Flood: बाढ़ से अब तक 46 लोगों की मौत, PM मोदी प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ितों से मिलेंगे
सिल्ट को बेच सकेंगे किसान, सरकार नहीं होगा कोई रोल
सीएम भगवंत मान ने बताया कि बाढ़ की वजह किसानों के खेतों में भारी मात्रा में सिल्ट जम गई है। इसे लेकर कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है। किसान इस सिल्ट को निकालकर बेच सकेंगे। सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों का इसमें किसी भी तरह का दखल नहीं होगा। अगर किसान इसे अपने घर बनाने या किसी दूसरे काम में उपयोग करना चाहते हैं तो आराम से कर सकते हैं। इस काम में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी आती है तो सरकार का इसका निवारण करेगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब में पशुओं के लिए चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 481 पशु चिकित्सा टीमें उतरीं
मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
इससे पहले पंजाब सरकार ने बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया था। सरकार की तरफ से बताया गया है कि बाढ़ में बहुत से लोगों की हताहत होने की खबरें भी सामने आई हैं। इन मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ मुआवजा दिया जाएगा। मृतकों के परिजनों की हरसंभव सहायता की जाएगी।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी 9 सितंबर को जाएंगे पंजाब, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines