चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रदेश की जनता की भलाई के लिए एक और योजना शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश में फरिश्तों की तादाद बढ़ने जा रही है। दरअसल, प्रदेश की सरकार यहां फरिश्ते योजना शुरू करने जा रही है, जिसके तहत इलाज के जरूरतमंद लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले 2 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
पंजाब सरकार के सूत्रों के मुताबिक नई प्रभावशाली नीति पर चर्चा के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान मंत्रियों ने कहा कि राज्य सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। सेहत विभाग की सभी फाइलों को वित्त मंत्रालय की तरफ से सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि आम जनता स्वास्थ्य के साथ सरकार कोई समझौता नहीं करना चाहती।
यह भी पढ़ें: पंजाब CM के कड़े आदेश- नशा तस्करों के साथ नरमी न बरतें, उन्हें पकड़ें और प्रॉपर्टी करें जब्त
पहले 48 घंटों के भीतर मुफ्त इलाज
इसी दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सड़क हादसों में घायलों के इलाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही और पक्षपात नहीं होगा। इस मदद को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश की सरकार जल्छ ही फरिश्ते योजना शुरू करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत हादसे के पहले 48 घंटों के भीतर मुफ्त इलाज दिया जाएगा, चाहे वह कहीं का भी रहने वाला हो। यह सुविधा निजी अस्पतालाें में भी उपलब्ध रहेगी। इसी के साथ दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 2 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। साथ ही ऐसे आदमी से पुलिस या अस्पताल अधिकारी तब तक कोई पूछताछ नहीं करेंगे, जब तक कि वह खुद गवाही में शामिल होने को राजी नहीं होता।
यह भी पढ़ें: Navjot Sidhu का डांस वीडियो वायरल; शादी के बंधन में बंधे कांग्रेस नेता के बेटे करण सिद्धू, तस्वीरें आई सामने
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
13 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
17 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
4 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines