हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

पंजाब के शिक्षा मंत्री का बड़ा आदेश, 445 शिक्षकों को उनके मूल स्कूल वापस भेजा, जानें पूरी खबर

Harjot Bains
विज्ञापन

अमित पांडेय, चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समूची स्कूली शिक्षा प्रणाली को दुरूस्त करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इन कठिन प्रयासों के तहत, पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब (प्राथमिक) परियोजना के तहत काम कर रहे 23 जिला समन्वयकों और 422 बीएमटी को तत्काल प्रभाव से उनके मूल स्कूलों में वापस करने का आदेश दिया।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा का स्तर और ऊंचा करने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ये शिक्षक अपने पैतृक विद्यालयों में पदस्थापित रहते हुए इन चल रहे प्रोजेक्ट से संबंधित कार्यों को अंजाम देंगे।

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola