Punjab Drugs Addiction, बठिंडा: पंजाब की मान सरकार लगातार राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए अथक प्रायस कर रही है लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि नशा पंजाब के युवाओं की नस-नस में घुस चुका है। राज्य के कई युवा नशा के कारण जेल या फिर नशामुक्ति केंद्र में पड़े हुए हैं। पंजाब सरकार और पुलिस राज्य में नशे को रोकने के लिए हर तरह की सख्ती का इस्तेमाल कर रही हैं। सरकार द्वारा नशे को रोकने की इतनी कोशिशों के बाद भी प्रदेश में युवाओं के बीच नशे का नशा कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। आए दिन राज्य के किसी कोने से नशे में लिप्त युवा दिखाई पड़ता है। ऐसे ही एक नया मामला सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
वायरल वीडियो
ये वीडियों इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की किसी जंगल जैसी जगह पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियों में आगे दिखाया गया है कि लड़की अपने साथ बैठे लड़के की जांघ पर कथित तौर पर चिट्टे का टीका लगाकर उसका सेवन कर रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी बार देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: कैश ऑन डिलीवरी लेकर दुबई से अब तक कर चुके 50 KG सोने की तस्करी, तरीका जान रह जाएंगे हैरान
जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो पंजाब के बठिंडा शहर का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो देख इस बात अंदाजा लगाना मुश्किल है कि आखिर ये वीडियो किस दिन का है। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
पुलिस की कार्रवाई
वायरल वीडियो की जांच कर रहे SSP गुलनीत सिंह खुराना के बताया कि ये वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के पास पहुंचा है। वीडियो में एक युवती एक युवक की जांघ पर कुछ लगाती दिख रही है। वीडियो देख ये साफ नहीं हो पा रहा है कि युवती अपने साथी के जांघ पर टीका लगा रही है या नहीं।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines