---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

SIT के सामने बेनकाब हुए बिक्रम सिंह मजीठिया, 15 सवालों का जवाब या तो नहीं दिया या दिया अधूरा

Punjab Drug Case Hearing Update: बिक्रम सिंह मजीठिया से ड्रग केस की जांच कर रही SIT ने कुछ सवाल पूछे थे, लेकिन वे किसी का सही से जवाब नहीं दे पाए।

---विज्ञापन---

Punjab Drug Case Update Bikram Singh Majithia: पंजाब ड्रग केस में आरोपी पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया शनिवार को SIT के सामने पटियाला में पेश हुए। मजीठिया शनिवार को सुबह 11 बजे ADGP मुखविंदर सिंह छीना के ऑफिस गए, जहां SIT के 6 अधिकारियों ने करीब 5 घंटे तक मजीठिया से पूछताछ की। पेशी के दौरान मजीठिया से करीब 15 सवाल पूछे गए, जिनके जवाब उन्होंने या तो दिए नहीं या फिर अधूरे दिए। सूत्रों के अनुसार, मजीठिया से SIT ने जांच पड़ताल करने के लिए करीब 20 दस्तावेज और जानकारियां भी मांगी हैं।

 

---विज्ञापन---


मजीठिया ने मीडिया के सामने यह सब कहा

वहीं SIT की पूछताछ के बाद मजीठिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह 5वीं बार है, जब SIT के सामने उनकी पेशी हुई है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से जारी जमानत आदेशों में कहीं भी यह नहीं कहा गया कि उन्हें SIT और पंजाब पुलिस के सामने बार-बार पेश होना होगा, लेकिन SIT प्रमुख ने रिटायरमेंट से एक दिन पहले उन्हें पेशी के लिए बुलाया और उन्होंने भारतीय नागरिक होने के नाते कानून का सम्मान किया, आदेशों का पालन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जाएगा, यह उन्हें पहले से पता था। यह भी साफ है कि प्रतिशोध की राजनीति चल रही है।

---विज्ञापन---

बता दें कि बिक्रम मजीठिया के खिलाफ 20 दिसंबर 2021 को ड्रग मामले में केस दर्ज हुआ था। 5 महीने जेल के अंदर रहने के बाद वह 10 अगस्त 2022 को पटियाला जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। 18 दिसंबर को हुई पिछली पेशी में मजीठिया से करीब 7 घंटे SIT ने पूछताछ की थी।

 

---विज्ञापन---

वे 15 सवाल, जो मजीठिया से SIT ने पूछे…

1. जांच एजेंसियों ने मजीठिया और उनके परिवार से 2004 से लेकर 2014 तक के बीच में बेची/खरीदी गई गाड़ियों का विवरण मांगा।
– मजीठिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पास एक मोटर साइकिल Harley Davidson और एक skoda Octavia है। इसके अलावा और कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई।

---विज्ञापन---

2. अटेस्टेड पैन कार्ड की जानकारी मांगी।
– मजीठिया ने सिर्फ पैन कार्ड नंबर दिया।

3. मजीठिया से 2004 से 2014 तक के इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी मांगी गई।
– मजीठिया ने जांच एजेंसी को 2007-08 से 2014-15 तक के इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी दी।

---विज्ञापन---

4. मजीठिया की शादी/रिसेप्शन के दौरान हुए खर्च/बिल होटल और रिजॉर्ट के नाम समेत खर्च की जानकारी मांगी गई।
– मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दी।

5. 2004 से लेकर 2014 तक की गई सभी विदेश और हवाई यात्राओं की जानकारी मांगी गई। साथी ही टिकट बुक करने वाले एजेंट, टिकटों की कीमत और भुगतान की जानकारी भी मांगी गई।
– मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दी।

---विज्ञापन---

6. मजीठिया से उनके विदेश यात्रा की जानकारी मांगी गई, जिसमें वह किस शहर में कब से कब तक रहे किसके पास रुके, जिसमे होटल/रिजॉर्ट/बंगलो के नाम मांगे।
– मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दी।

7. मजीठिया से 2004 से लेकर 2014 के बीच शिवदर्शन सिंह द्वारा गनीव कौर बेटी अविनाश सिंह के लिए ट्रांसफर की गई प्रॉपर्टी या उनके नाम पर खरीदी गई संपत्ति का विवरण मांगा।
– मजीठिया ने जानकारी देने से इनकार किया।

---विज्ञापन---

8. मजीठिया से 2004 से लेकर 2014 के बीच इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट के नाम, पते और फोन नंबर मांगे।
– मजीठिया ने 2004 से लेकर 2009 तक की कोई जानकारी नहीं दी। 2009 से लेकर अब तक की जानकारी दी।

9. मजीठिया से 2004 से लेकर 2014 तक देश और विदेश में उसके सभी बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी गई। बैंक के नाम, ब्रांच और देश की जानकारी मांगी गई। देश-विदेश में परिवार के अकाउंट की भी जानकारी मांगी गई।
– मजीठिया ने अपने देश के बैंकों की जानकारी दी। विदेश में अपने और परिवार के किसी भी सदस्य की बैंक की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

---विज्ञापन---

10. मजीठिया से उसके माता और पिता के पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी मांगी गई।
– मजीठिया ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी।

11. मजीठिया से उनके माता-पिता की देश और विदेश में चल और अचल संपत्तियों का विवरण मांगा गया।
– मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दिया।

---विज्ञापन---

12. मजीठिया से साल 2004 से लेकर 2014 तक के बीच उनकी और उनकी पत्नी के द्वारा बेची गई संपत्ति की जानकारी मांगी गई।
– मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दी।

13. मजीठिया से साल 2004 से लेकर 2014 तक के बीच उनके और उनके परिवार के सदस्यों के विदेशी दौरों की जानकारी मांगी गई।
– मजीठिया ने कोई जानकारी नहीं दी।

---विज्ञापन---

14. मजीठिया से उनके माता, पिता, पत्नी और बच्चों की भूमि, संपत्ति, आवासीय घर/फ्लैट/कंपनी या व्यवसाय या साझेदारी से संबंधित दस्तावेजों का विवरण और सत्यापित कॉपी मांगी गई।
– मजीठिया ने अपनी पत्नी और बच्चों से जुड़ी जानकारी दी। माता-पिता से जुड़ी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

15. जांच एजेंसी ने मजीठिया से उनकी शादी के सभी फोटो और वीडियो मांगे।
– मजीठिया ने एजेंसी को कोई फोटो या वीडियो नहीं दिया।

First published on: Dec 31, 2023 02:41 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola